पंजाब- चंडीगढ़ में आज शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट:11 जिलों में घना कोहरा छाया; बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज

पंजाब- चंडीगढ़ में आज शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट:11 जिलों में घना कोहरा छाया; बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज भी कई जिलो में तेज हवाएं चलेंगीं। जिससे मौसम में बड़ी तब्दीली नजर नहीं आ रही है। जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ अब समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैली गर्त अब कम स्पष्ट हो गई है। कई जिलों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए घने कोहरे और और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। गुरदासपुर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा/शीतलहर चलने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा/शीतलहर चलने की संभावना है।. एक डिग्री से भी नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों का तापमान भी बेहद कम हुआ है। पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.8 डिग्री आंका गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 17.2 फरीदकोट में कल की तुलना में आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 3.6°C कम बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *