बक्सर में खेल मंत्री ने RJD पर साधा निशाना:श्रेयसी सिंह का खिलाड़ियों को मंच देने का दावा, सरकार की खेल नीतियों का किया प्रचार

बक्सर में खेल मंत्री ने RJD पर साधा निशाना:श्रेयसी सिंह का खिलाड़ियों को मंच देने का दावा, सरकार की खेल नीतियों का किया प्रचार

बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल और राजनीति का मंच बन गया। बिहार सरकार की खेल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्षी दल राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में खिलाड़ियों को उचित मंच, संसाधन और सम्मान नहीं मिलता था, जिसके कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेडल जीतने के लिए राज्य छोड़ना पड़ता था। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले प्रोत्साहन राशि या सम्मान समारोह आयोजित नहीं होते थे। ”पिछले 5-6 सालों में स्थिति में पूरी तरह बदलाव आया” खेल मंत्री ने दावा किया कि पिछले 5-6 सालों में स्थिति में पूरी तरह बदलाव आया है। अब हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है और आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ने खेल संसाधनों के विकास और नई नीतियों को लागू करने का काम किया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही उन्होंने राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण और मोइनुलहक स्टेडियम के नवीनीकरण का उल्लेख किया। मंत्री ने यह भी बताया कि जिला स्तर पर ‘एकलव्य योजना’ के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उनके अनुसार, इन प्रयासों से बिहार में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिलेगा। सिमरी एकादश को 2-0 से हराकर इटाढ़ी की टीम ने खिताब अपने नाम किया टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिमरी एकादश और इटाढ़ी की टीम के बीच रोमांचक खेल हुआ। इटाढ़ी की टीम ने सिमरी एकादश को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदेश संयोजक सतीश राजू सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेल आयोजन के बहाने सरकार की खेल नीतियों का प्रचार भी इस कार्यक्रम में खुलकर देखने को मिला। बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल और राजनीति का मंच बन गया। बिहार सरकार की खेल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्षी दल राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में खिलाड़ियों को उचित मंच, संसाधन और सम्मान नहीं मिलता था, जिसके कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेडल जीतने के लिए राज्य छोड़ना पड़ता था। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले प्रोत्साहन राशि या सम्मान समारोह आयोजित नहीं होते थे। ”पिछले 5-6 सालों में स्थिति में पूरी तरह बदलाव आया” खेल मंत्री ने दावा किया कि पिछले 5-6 सालों में स्थिति में पूरी तरह बदलाव आया है। अब हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है और आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ने खेल संसाधनों के विकास और नई नीतियों को लागू करने का काम किया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही उन्होंने राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण और मोइनुलहक स्टेडियम के नवीनीकरण का उल्लेख किया। मंत्री ने यह भी बताया कि जिला स्तर पर ‘एकलव्य योजना’ के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उनके अनुसार, इन प्रयासों से बिहार में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिलेगा। सिमरी एकादश को 2-0 से हराकर इटाढ़ी की टीम ने खिताब अपने नाम किया टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिमरी एकादश और इटाढ़ी की टीम के बीच रोमांचक खेल हुआ। इटाढ़ी की टीम ने सिमरी एकादश को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदेश संयोजक सतीश राजू सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेल आयोजन के बहाने सरकार की खेल नीतियों का प्रचार भी इस कार्यक्रम में खुलकर देखने को मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *