बक्सर में पारंपरिक उत्साह से मनी होली:फगुआ गीतों संग डीजे पर झूमे लोग, कई जगह हुई कुर्ता फाड़ होली

बक्सर में पारंपरिक उत्साह से मनी होली:फगुआ गीतों संग डीजे पर झूमे लोग, कई जगह हुई कुर्ता फाड़ होली

बक्सर जिले में होली का पर्व पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। होलिका दहन के अगले दिन जिलेभर में रंगों की बौछार और खुशियों की फुहार देखने को मिली। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कहीं घर-घर घूमकर पारंपरिक फगुआ गीत गाए गए, तो कहीं चौक-चौराहों पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। घरों में गुजिया, मालपुआ, दही-बड़ा समेत कई तरह के पारंपरिक पकवान बनाए गए। महिलाओं और बच्चों में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सड़कों और मोहल्लों में मस्ती करते दिखे। जिले के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लगाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। लोकगीतों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग दिया, जबकि युवा वर्ग आधुनिक गीतों पर झूमकर त्योहार का आनंद लेता दिखा। शाम को लोगों ने नए वस्त्र धारण कर रिश्तेदारों और मित्रों के घर पहुंचकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। इस वर्ष कई स्थानों पर पारंपरिक “कुर्ता फाड़ होली” की भी धूम रही। युवाओं ने आपसी दोस्ती और मस्ती के बीच एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर इस अनोखी परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान सुरक्षा और मर्यादा का भी ध्यान रखा गया। होली के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी गई और हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी की गई। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए उत्पाद विभाग को सख्त निर्देश दिए गए थे। बक्सर जिले में होली का पर्व पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। होलिका दहन के अगले दिन जिलेभर में रंगों की बौछार और खुशियों की फुहार देखने को मिली। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कहीं घर-घर घूमकर पारंपरिक फगुआ गीत गाए गए, तो कहीं चौक-चौराहों पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। घरों में गुजिया, मालपुआ, दही-बड़ा समेत कई तरह के पारंपरिक पकवान बनाए गए। महिलाओं और बच्चों में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सड़कों और मोहल्लों में मस्ती करते दिखे। जिले के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लगाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। लोकगीतों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग दिया, जबकि युवा वर्ग आधुनिक गीतों पर झूमकर त्योहार का आनंद लेता दिखा। शाम को लोगों ने नए वस्त्र धारण कर रिश्तेदारों और मित्रों के घर पहुंचकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। इस वर्ष कई स्थानों पर पारंपरिक “कुर्ता फाड़ होली” की भी धूम रही। युवाओं ने आपसी दोस्ती और मस्ती के बीच एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर इस अनोखी परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान सुरक्षा और मर्यादा का भी ध्यान रखा गया। होली के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी गई और हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी की गई। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए उत्पाद विभाग को सख्त निर्देश दिए गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *