बिजनौर में 12 और 13 जनवरी को स्कूल बंद:ठंड के कारण डीएम ने दिए निर्देश, आठवीं तक के बच्चों का अवकाश

बिजनौर में 12 और 13 जनवरी को स्कूल बंद:ठंड के कारण डीएम ने दिए निर्देश, आठवीं तक के बच्चों का अवकाश

बिजनौर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के सभी स्कूल 12 और 13 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह अवकाश दो दिनों के लिए घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले में पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। अत्यधिक ठंड के कारण लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। बच्चों को विशेष रूप से ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस अवकाश में जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और उत्तर प्रदेश बोर्ड के प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यालय शामिल हैं। सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *