पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख से ज्यादा रूपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। पीड़ित महिला की पहचान गोकुलपुर गांव निवासी कलावती देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे डोमिनिया पुल नगर मार्ग पर हुई, जब महिला सरकारी अस्पताल जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कलावती देवी जब डोमिनिया पुल नगर मार्ग से गुजर रही थीं, तभी दो अज्ञात महिलाएं उनके पास पहुंचीं। पीड़िता ने बताया कि एक महिला ने सहारा देने के बहाने उनके नजदीक आकर सिर पर कोई मादक पदार्थ डाल दिया, जिससे वह तुरंत बेसुध हो गईं। महिला के बेसुध होते ही, आरोपित महिलाओं ने उनके दोनों कानों से सोने की बालियां, गले से दो सोने की जितिया, एक सोने का मंगलसूत्र और पैरों से चांदी का पायल उतार लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, पहली महिला सांवले रंग की थी और उसने आसमानी साड़ी पहनी हुई थी, जबकि दूसरी महिला गोरे रंग की थी और पीली साड़ी में थी। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गश्ती टीम आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। कलावती देवी ने बिहटा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख से ज्यादा रूपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। पीड़ित महिला की पहचान गोकुलपुर गांव निवासी कलावती देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे डोमिनिया पुल नगर मार्ग पर हुई, जब महिला सरकारी अस्पताल जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कलावती देवी जब डोमिनिया पुल नगर मार्ग से गुजर रही थीं, तभी दो अज्ञात महिलाएं उनके पास पहुंचीं। पीड़िता ने बताया कि एक महिला ने सहारा देने के बहाने उनके नजदीक आकर सिर पर कोई मादक पदार्थ डाल दिया, जिससे वह तुरंत बेसुध हो गईं। महिला के बेसुध होते ही, आरोपित महिलाओं ने उनके दोनों कानों से सोने की बालियां, गले से दो सोने की जितिया, एक सोने का मंगलसूत्र और पैरों से चांदी का पायल उतार लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, पहली महिला सांवले रंग की थी और उसने आसमानी साड़ी पहनी हुई थी, जबकि दूसरी महिला गोरे रंग की थी और पीली साड़ी में थी। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गश्ती टीम आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। कलावती देवी ने बिहटा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


