बिहार में फेज-1 के 33 कैंडिडेट्स पर हत्या का आरोप:RJD के 60, BJP के 56% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस; 2 प्रत्याशियों पर रेप का आरोप

बिहार में फेज-1 के 33 कैंडिडेट्स पर हत्या का आरोप:RJD के 60, BJP के 56% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस; 2 प्रत्याशियों पर रेप का आरोप

बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव लड़ रहे 1 हजार 314 उम्मीदवारों में से 27% गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं। CPM के 100%, CPI के 80%, भाकपा माले के 64%, राजद के 60% और बीजेपी के 56% उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। एडीआर-बिहार इलेक्शन वाच ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के शपथपत्र पर आधारित है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए चुनाव होना है। 1303 में से 423 यानी 32% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 354 (27%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। 33 उम्मीदवारों पर हत्या, 86 पर हत्या की कोशिश और 42 उम्मीदवारों पर महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं। 2 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर रेप से जुड़े मामले का भी जिक्र किया है। कांग्रेस के 52%, जदयू के 26% प्रत्याशी पर गंभीर केस रिपोर्ट के मुताबिक जनसुराज के 114 में 49 (43%), बसपा के 89 में 16 (18%), राजद के 70 में 42 (60%), जदयू के 57 में 15 (26%), भाजपा के 48 में 27 (56%), आप के 44 में 9 (20%), कांग्रेस के 23 में 12 (52%), भाकपा माले के 14 में 9 (64%), लोजपा (आर) के 13 में 5 (38%), सीपीआई के 5 में से 4 (80%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। भाजपा-कांग्रेस के 65% उम्मीदवारों पर मुकदमे जनसुराज के 114 में 50 (44%), बसपा के 89 मे 18 (20%), राजद के 70 में 53 (76%), जदयू के 57 में 22 (39%), भाजपा के 48 में 31 (65%), आप के 44 में 12 (27%), कांग्रेस के 23 में 15 (65%) भाकपा माले के 14 में 13 (93%), लोजपा (आर.) के 13 में 7 (54%), सीपीआई के 5 में 5 (100%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 40% कैंडिडेट करोड़पति 1303 में 519 उम्मीदवार यानी 40% करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 3.26 करोड़ है। 519 उम्मीदवार सिर्फ 5 वीं से लेकर 12 वीं तक पास हैं। प्रतिशत में यह आंकड़ा 40% है। 651 यानी 50% उम्मीदवार स्नातक और इससे ज्यादा पढ़े हैं। पहले चरण के कुल उम्मीदवारों में महज 9% महिलाएं हैं। अब अपने कैंडिडेट्स के बारे में जानिए दोनों डिप्टी CM पर क्रिमिनल केस, सम्राट के पास दो हथियार सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। CM नीतीश कुमार से 6 गुना ज्यादा। 56 साल के सम्राट चौधरी 9.29 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की डिग्री हासिल की है। पीएफसी सर्टिफिकेट कामराज यूनिवर्सिटी से मिली है। सम्राट चौधरी की पत्नी ममता ने 2024-25 में 12.73 लाख रुपए आमदनी की। इनके पास 27.89 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। डिप्टी CM विजय सिन्हा से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट से छठी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पास 1.01 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सुशीला देवी के पास 2.81 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। विजय सिन्हा के पास 3.20 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 4.59 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ की संपत्ति मंत्री प्रेम कुमार गया शहर विधानसभा सीट से 8 बार विधायक बने। 9वीं बार चुनावी मैदान में हैं। प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। उनकी चल संपत्ति 83.83 लाख रुपए और अचल संपत्ति 2.32 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी प्रभावती देवी के पास 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। रेणु देवी के पास साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति भाजपा नेता व मंत्री रेणु देवी के पास 1.14 करोड़ रुपए की चल और 4.23 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बेतिया और कोलकाता में जमीन-मकान हैं। उनके पति के नाम से कोलकाता में फ्लैट है। पटना, बेतिया में मकान हैं। मंगल पांडे पर हैं 3 क्रिमिनल केस बिहार सरकार में मंत्री और सीवान सदर से भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडे के पास 1.47 करोड़ रुपए की चल और 87 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी 52.84 लाख रुपए की चल और 43 लाख रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। मंगल पांडे के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। सुनील कुमार की संपत्ति 5 साल में 6 करोड़ बढ़ी मंत्री और बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार 17.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 5 साल में उनकी संपत्ति 6 करोड़ बढ़ी। हलफनामे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनकी आय में 1 साल में करीब 6 गुणा वृद्धि हुई। 2023-24 में उन्हें 28.59 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में यह बढ़कर 1.67 करोड़ रुपए हो गई। सुनील कुमार के पास 6.41 करोड़ रुपए की चल और 5 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 3.12 करोड़ रुपए की चल और 3 करोड़ की अचल संपत्ति है। सुनील कुमार के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। नीरज कुमार सिंह बबलू सबसे अमीर मंत्री छातापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह के पास 11.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2.50 करोड़ रुपए की चल और 9.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी और पूर्व विधान पार्षद नूतन सिंह के पास 2.55 करोड़ रुपए की चल और 4.87 करोड़ की अचल संपत्ति है। नीरज और उनकी पत्नी की आय में पिछले 5 साल में गिरावट हुई है। 2020-21 में नीरज की सालाना आय 10.41 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 8.81 लाख रुपए रह गई। उनकी पत्नी नूतन की 2020-21 में आय 13.60 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 9.73 लाख रुपए रह गई। जीवेश मिश्रा पर 3 केस, 2 करोड़ की संपत्ति जाले विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जीवेश मिश्रा के पास 66.02 लाख रुपए की चल और 1.4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 22 करोड़ रुपए की चल और 2.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। संजय सरावगी 4 करोड़ के मालिक दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के पास 1.35 करोड़ रुपए की चल और 3.76 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी शोभा सरावगी के पास 1.63 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है। नितिन नवीन पर 5 केस, संपत्ति लाखों में बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास 92.71 लाख रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति नहीं है। नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पास 66.52 लाख रुपए की चल और 1.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री बनने के बाद नीतीश मिश्रा की घटी आमदनी झंझारपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा करोड़पति हैं, लेकिन मंत्री बनने के बाद इनकी आमदनी घट गई। 2020-21 में 15.82 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में 5.69 लाख रुपए आय हुई। नीतीश मिश्रा के पास 1.78 करोड़ रुपए की चल और 3.14 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रिचा के पास 1 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। कृष्ण कुमार मंटू की पत्नी भी करोड़पति मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से चुनाव लड़ रहें हैं। इनके पास 7 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दसवीं तक पढ़ाई की है। इनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कृष्ण कुमार के पास 2.23 करोड़ रुपए की चल और 5.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सविता देवी के नाम पर 1.12 करोड़ रुपए की चल और 82.50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री विजय कुमार मंडल के पास कोई हथियार नहीं मंत्री विजय कुमार मंडल के पास 86.15 लाख रुपए की चल और 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 11 लाख की चल संपत्ति है। राजू सिंह पर 10 क्रिमिनल केस, 11 करोड़ के मालिक मंत्री राजू कुमार सिंह साहेबगंज सीट से चुनावी दंगल में हैं। उन पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू के पास 7.04 करोड़ रुपए की चल और 4.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 81.75 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। मंत्री के पास पेट्रोल पंप भी है। केदार प्रसाद गुप्ता की पत्नी के पास 170 ग्राम सोना पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पास 86.86 लाख रुपए की चल और 87 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी बिमला गुप्ता के पास 32.97 लाख रुपए की चल और 97.75 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। सुरेंद्र मेहता की संपत्ति 1 करोड़ भी नहीं बछवाड़ा विधानसभा सीट पर मंत्री सुरेंद्र मेहता चुनाव लड़ रहें हैं। उनके पास 76.08 लाख रुपए की चल और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 2.60 लाख की चल संपत्ति है। 4 करोड़ के मालिक हैं बिजेंद्र यादव, कोई केस नहीं जदयू नेता और मंत्री बीजेंद्र यादव सुपौल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बीजेंद्र यादव के पास 2.52 करोड़ रुपए की चल और 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 6.61 लाख की चल संपत्ति है। विजय कुमार चौधरी के पास सिर्फ ऑल्टो कार मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। चल संपत्ति 1.09 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 70 साल रुपए की है। उनकी पत्नी के पास 43.81 लाख की चल और 95 लाख की अचल संपत्ति है। कर्ज नहीं है। बैंक से लोन लेकर महेश्वर हजारी ने बनवाया घर मंत्री महेश्वर हजारी के पास 1.61 करोड़ की चल संपत्ति 2.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास 71.16 लाख की चल संपत्ति और 6.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। श्रवण कुमार के पास राइफल और रिवॉल्वर श्रवण कुमार की चल संपत्ति 80.54 लाख रुपए और अचल संपत्ति 91 लाख रुपए की है। उनकी पत्नी मंजु कुमारी के पास 89 लाख की चल और 74 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। शीला मंडल के पास गाड़ी नहीं लेशी सिंह के पास 2 ट्रक, 3 कार 5 बार की विधायक लेशी सिंह के पास 2.22 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सुमित सिंह के पास गाड़ी नहीं मंत्री सुमित सिंह 7 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सपना समीर 6.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। सुमित सिंह के पास 1.46 करोड़ की चल और 1.20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1.51 करोड़ रुपए की चल और 6.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जयंत राज की पत्नी पर साढ़े 7 लाख का कर्ज जयंत राज ने मंत्री बनने के बाद 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। उनके पास 1.54 करोड़ रुपए की चल और 9.05 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 10.94 लाख रुपए की चल और 14 लाख की अचल संपत्ति है।जयंत राज 32 लाख रुपए के कर्जदार हैं। उनकी पत्नी ने 7.5 लाख रुपए लोन लिया है। जमा खान के पास ढाई लाख की पिस्टल जमा खान के पास 68.48 लाख रुपए की चल और 65.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रूही खातून के पास 7 लाख रुपए की चल और 12 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। जमा के खिलाफ 1 आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। मदन सहनी पर 79 लाख कर्ज मदन सहनी के पास 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनपर 79 लाख का कर्ज है। 5 साल में आमदनी ढ़ाई गुणा बढ़ी। 2020-21 में 13 लाख रुपए आय थी। 2024-25 में बढ़कर 33 लाख रुपए हुई। मदन सहनी के पास 92.82 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 20.07 लाख रुपए की चल संपत्ति है। सुनील कुमार की पत्नी के पास 15 लाख की कार सुनील कुमार के पास 1.33 करोड़ की चल और 1.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के 1.58 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है। रत्नेश सदा और उनकी पत्नी दोनों पर कर्ज रत्नेश सदा के पास 87.51 लाख रुपए की चल और 1.35 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सरस्वती देवी के पास 10.98 लाख रुपए की चल और 60 लाख की अचल संपत्ति है। सोना-चांदी: रत्नेश सदा के पास 28 ग्राम सोने के गहने हैं, इनकी कीमत 3.5 लाख रुपए है। इसके साथ ही 120 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 20 हजार है। उनकी पत्नी के पास 75 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 9.37 लाख रुपए है। 800 ग्राम चांदी (कीमत 1.46 लाख रुपए) है। बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव लड़ रहे 1 हजार 314 उम्मीदवारों में से 27% गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं। CPM के 100%, CPI के 80%, भाकपा माले के 64%, राजद के 60% और बीजेपी के 56% उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। एडीआर-बिहार इलेक्शन वाच ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के शपथपत्र पर आधारित है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए चुनाव होना है। 1303 में से 423 यानी 32% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 354 (27%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। 33 उम्मीदवारों पर हत्या, 86 पर हत्या की कोशिश और 42 उम्मीदवारों पर महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं। 2 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर रेप से जुड़े मामले का भी जिक्र किया है। कांग्रेस के 52%, जदयू के 26% प्रत्याशी पर गंभीर केस रिपोर्ट के मुताबिक जनसुराज के 114 में 49 (43%), बसपा के 89 में 16 (18%), राजद के 70 में 42 (60%), जदयू के 57 में 15 (26%), भाजपा के 48 में 27 (56%), आप के 44 में 9 (20%), कांग्रेस के 23 में 12 (52%), भाकपा माले के 14 में 9 (64%), लोजपा (आर) के 13 में 5 (38%), सीपीआई के 5 में से 4 (80%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। भाजपा-कांग्रेस के 65% उम्मीदवारों पर मुकदमे जनसुराज के 114 में 50 (44%), बसपा के 89 मे 18 (20%), राजद के 70 में 53 (76%), जदयू के 57 में 22 (39%), भाजपा के 48 में 31 (65%), आप के 44 में 12 (27%), कांग्रेस के 23 में 15 (65%) भाकपा माले के 14 में 13 (93%), लोजपा (आर.) के 13 में 7 (54%), सीपीआई के 5 में 5 (100%) और सीपीएम के 3 में 3 (100%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 40% कैंडिडेट करोड़पति 1303 में 519 उम्मीदवार यानी 40% करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 3.26 करोड़ है। 519 उम्मीदवार सिर्फ 5 वीं से लेकर 12 वीं तक पास हैं। प्रतिशत में यह आंकड़ा 40% है। 651 यानी 50% उम्मीदवार स्नातक और इससे ज्यादा पढ़े हैं। पहले चरण के कुल उम्मीदवारों में महज 9% महिलाएं हैं। अब अपने कैंडिडेट्स के बारे में जानिए दोनों डिप्टी CM पर क्रिमिनल केस, सम्राट के पास दो हथियार सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। CM नीतीश कुमार से 6 गुना ज्यादा। 56 साल के सम्राट चौधरी 9.29 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की डिग्री हासिल की है। पीएफसी सर्टिफिकेट कामराज यूनिवर्सिटी से मिली है। सम्राट चौधरी की पत्नी ममता ने 2024-25 में 12.73 लाख रुपए आमदनी की। इनके पास 27.89 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। डिप्टी CM विजय सिन्हा से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट से छठी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पास 1.01 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सुशीला देवी के पास 2.81 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। विजय सिन्हा के पास 3.20 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 4.59 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ की संपत्ति मंत्री प्रेम कुमार गया शहर विधानसभा सीट से 8 बार विधायक बने। 9वीं बार चुनावी मैदान में हैं। प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। उनकी चल संपत्ति 83.83 लाख रुपए और अचल संपत्ति 2.32 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी प्रभावती देवी के पास 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। रेणु देवी के पास साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति भाजपा नेता व मंत्री रेणु देवी के पास 1.14 करोड़ रुपए की चल और 4.23 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बेतिया और कोलकाता में जमीन-मकान हैं। उनके पति के नाम से कोलकाता में फ्लैट है। पटना, बेतिया में मकान हैं। मंगल पांडे पर हैं 3 क्रिमिनल केस बिहार सरकार में मंत्री और सीवान सदर से भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडे के पास 1.47 करोड़ रुपए की चल और 87 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी 52.84 लाख रुपए की चल और 43 लाख रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। मंगल पांडे के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। सुनील कुमार की संपत्ति 5 साल में 6 करोड़ बढ़ी मंत्री और बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार 17.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 5 साल में उनकी संपत्ति 6 करोड़ बढ़ी। हलफनामे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनकी आय में 1 साल में करीब 6 गुणा वृद्धि हुई। 2023-24 में उन्हें 28.59 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में यह बढ़कर 1.67 करोड़ रुपए हो गई। सुनील कुमार के पास 6.41 करोड़ रुपए की चल और 5 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 3.12 करोड़ रुपए की चल और 3 करोड़ की अचल संपत्ति है। सुनील कुमार के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। नीरज कुमार सिंह बबलू सबसे अमीर मंत्री छातापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह के पास 11.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2.50 करोड़ रुपए की चल और 9.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी और पूर्व विधान पार्षद नूतन सिंह के पास 2.55 करोड़ रुपए की चल और 4.87 करोड़ की अचल संपत्ति है। नीरज और उनकी पत्नी की आय में पिछले 5 साल में गिरावट हुई है। 2020-21 में नीरज की सालाना आय 10.41 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 8.81 लाख रुपए रह गई। उनकी पत्नी नूतन की 2020-21 में आय 13.60 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 9.73 लाख रुपए रह गई। जीवेश मिश्रा पर 3 केस, 2 करोड़ की संपत्ति जाले विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जीवेश मिश्रा के पास 66.02 लाख रुपए की चल और 1.4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 22 करोड़ रुपए की चल और 2.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। संजय सरावगी 4 करोड़ के मालिक दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के पास 1.35 करोड़ रुपए की चल और 3.76 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी शोभा सरावगी के पास 1.63 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है। नितिन नवीन पर 5 केस, संपत्ति लाखों में बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास 92.71 लाख रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति नहीं है। नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पास 66.52 लाख रुपए की चल और 1.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री बनने के बाद नीतीश मिश्रा की घटी आमदनी झंझारपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा करोड़पति हैं, लेकिन मंत्री बनने के बाद इनकी आमदनी घट गई। 2020-21 में 15.82 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में 5.69 लाख रुपए आय हुई। नीतीश मिश्रा के पास 1.78 करोड़ रुपए की चल और 3.14 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रिचा के पास 1 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। कृष्ण कुमार मंटू की पत्नी भी करोड़पति मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से चुनाव लड़ रहें हैं। इनके पास 7 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दसवीं तक पढ़ाई की है। इनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कृष्ण कुमार के पास 2.23 करोड़ रुपए की चल और 5.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सविता देवी के नाम पर 1.12 करोड़ रुपए की चल और 82.50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। मंत्री विजय कुमार मंडल के पास कोई हथियार नहीं मंत्री विजय कुमार मंडल के पास 86.15 लाख रुपए की चल और 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 11 लाख की चल संपत्ति है। राजू सिंह पर 10 क्रिमिनल केस, 11 करोड़ के मालिक मंत्री राजू कुमार सिंह साहेबगंज सीट से चुनावी दंगल में हैं। उन पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू के पास 7.04 करोड़ रुपए की चल और 4.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 81.75 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। मंत्री के पास पेट्रोल पंप भी है। केदार प्रसाद गुप्ता की पत्नी के पास 170 ग्राम सोना पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पास 86.86 लाख रुपए की चल और 87 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी बिमला गुप्ता के पास 32.97 लाख रुपए की चल और 97.75 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। सुरेंद्र मेहता की संपत्ति 1 करोड़ भी नहीं बछवाड़ा विधानसभा सीट पर मंत्री सुरेंद्र मेहता चुनाव लड़ रहें हैं। उनके पास 76.08 लाख रुपए की चल और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 2.60 लाख की चल संपत्ति है। 4 करोड़ के मालिक हैं बिजेंद्र यादव, कोई केस नहीं जदयू नेता और मंत्री बीजेंद्र यादव सुपौल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बीजेंद्र यादव के पास 2.52 करोड़ रुपए की चल और 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 6.61 लाख की चल संपत्ति है। विजय कुमार चौधरी के पास सिर्फ ऑल्टो कार मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। चल संपत्ति 1.09 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 70 साल रुपए की है। उनकी पत्नी के पास 43.81 लाख की चल और 95 लाख की अचल संपत्ति है। कर्ज नहीं है। बैंक से लोन लेकर महेश्वर हजारी ने बनवाया घर मंत्री महेश्वर हजारी के पास 1.61 करोड़ की चल संपत्ति 2.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास 71.16 लाख की चल संपत्ति और 6.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। श्रवण कुमार के पास राइफल और रिवॉल्वर श्रवण कुमार की चल संपत्ति 80.54 लाख रुपए और अचल संपत्ति 91 लाख रुपए की है। उनकी पत्नी मंजु कुमारी के पास 89 लाख की चल और 74 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। शीला मंडल के पास गाड़ी नहीं लेशी सिंह के पास 2 ट्रक, 3 कार 5 बार की विधायक लेशी सिंह के पास 2.22 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सुमित सिंह के पास गाड़ी नहीं मंत्री सुमित सिंह 7 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सपना समीर 6.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। सुमित सिंह के पास 1.46 करोड़ की चल और 1.20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1.51 करोड़ रुपए की चल और 6.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जयंत राज की पत्नी पर साढ़े 7 लाख का कर्ज जयंत राज ने मंत्री बनने के बाद 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। उनके पास 1.54 करोड़ रुपए की चल और 9.05 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 10.94 लाख रुपए की चल और 14 लाख की अचल संपत्ति है।जयंत राज 32 लाख रुपए के कर्जदार हैं। उनकी पत्नी ने 7.5 लाख रुपए लोन लिया है। जमा खान के पास ढाई लाख की पिस्टल जमा खान के पास 68.48 लाख रुपए की चल और 65.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रूही खातून के पास 7 लाख रुपए की चल और 12 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। जमा के खिलाफ 1 आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। मदन सहनी पर 79 लाख कर्ज मदन सहनी के पास 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनपर 79 लाख का कर्ज है। 5 साल में आमदनी ढ़ाई गुणा बढ़ी। 2020-21 में 13 लाख रुपए आय थी। 2024-25 में बढ़कर 33 लाख रुपए हुई। मदन सहनी के पास 92.82 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 20.07 लाख रुपए की चल संपत्ति है। सुनील कुमार की पत्नी के पास 15 लाख की कार सुनील कुमार के पास 1.33 करोड़ की चल और 1.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के 1.58 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है। रत्नेश सदा और उनकी पत्नी दोनों पर कर्ज रत्नेश सदा के पास 87.51 लाख रुपए की चल और 1.35 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सरस्वती देवी के पास 10.98 लाख रुपए की चल और 60 लाख की अचल संपत्ति है। सोना-चांदी: रत्नेश सदा के पास 28 ग्राम सोने के गहने हैं, इनकी कीमत 3.5 लाख रुपए है। इसके साथ ही 120 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 20 हजार है। उनकी पत्नी के पास 75 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 9.37 लाख रुपए है। 800 ग्राम चांदी (कीमत 1.46 लाख रुपए) है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *