भोपाल में डॉक्टर ने महिला से रेप किया:होटल रूम में महिला को नशीला पदार्थ देकर की वारदात, ग्वालियर का रहने वाला है आरोपी

भोपाल में डॉक्टर ने महिला से रेप किया:होटल रूम में महिला को नशीला पदार्थ देकर की वारदात, ग्वालियर का रहने वाला है आरोपी

भोपाल के एमपी नगर में स्थित एक होटल रूम में एक डॉक्टर ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है। पीड़िता को इलाज के बहाने भोपाल लाया था। घटना के तीन दिन बाद महिला एमपी नगर थाने पहुंची तथा रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला ग्वालियर की रहने वाली है। ग्वालियर के डॉक्टर अमरीश सेंगर से 7 महीने पहले उसने अपना इलाज कराना शुरू किया। इलाज के बाद चर्म रोग और फैलने लगा तो डॉक्टर ने कहा आगे के इलाज के लिए हमें भोपाल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना होगा तथा कुछ टेस्ट भी कराने होंगे। यह टेस्ट ग्वालियर में कहीं भी नहीं होते हैं। 14 फरवरी को डॉक्टर और महिला मरीज भोपाल पहुंचे तथा एमपी नगर जोन टू स्थित एक होटल में ठहर गए। अस्पताल ले जाने के बजाए होटल ले गया महिला को शक हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर कहा कि डॉक्टर अस्पताल ले जाने के बजाए होटल में लेकर आ गए हैं। मुझे डॉक्टर की नीयत पर भरोसा नहीं हो रहा। यह सुनने के बाद पति ग्वालियर से भोपाल के लिए निकल गया। इधर रात हो जाने पर महिला ने डॉक्टर से कहा कि होटल में कमरे ले लो तो उसने कहा कि होटल में कमरे खाली नहीं है। रात में खाना खाने के बाद अंबरीश ने चर्म रोग की दवा के साथ नशीला पदार्थ दिया। महिला के बेसुध होते ही की ज्यादती महिला जब बेसुध हो गई तो अमरीश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुबह पति पहुंच गया बदनामी के डर से उस दिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। ग्वालियर पहुंचने के बाद आरोपी जब इलाज के बहाने फिर से संपर्क करने की कोशिश की तो महिला अपने पति को लेकर भोपाल आई तथा यहां पर एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने डॉक्टर अमरीश के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *