भोजपुर में 2 युवकों ने छात्र को मारी गोली:प्राइवेट पार्ट के पास लगी बुलेट, हालत गंभीर; ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था

भोजपुर में 2 युवकों ने छात्र को मारी गोली:प्राइवेट पार्ट के पास लगी बुलेट, हालत गंभीर; ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था

भोजपुर में 2 युवकों ने एक छात्र को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के पास लगी है। हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान भटौली गांव निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार(17) के तौर पर हुई है। सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली बाएं जांघ में लगी है। जो जांघ को छेदते हुए प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति ठीक है। हालांकि उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस छानबीन कर रही है घायल हिमांशु ने बताया रविवार की शाम अपने गांव से इसाढ़ी बाजार ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन खत्म होने के बाद गांव लौट रहा था। गांव के पास जैसे पहुंचा, 2 लड़कों ने गोली मार दी। हालांकि उसे गोली किसने और क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में 2 युवकों ने एक छात्र को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के पास लगी है। हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान भटौली गांव निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार(17) के तौर पर हुई है। सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली बाएं जांघ में लगी है। जो जांघ को छेदते हुए प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति ठीक है। हालांकि उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस छानबीन कर रही है घायल हिमांशु ने बताया रविवार की शाम अपने गांव से इसाढ़ी बाजार ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन खत्म होने के बाद गांव लौट रहा था। गांव के पास जैसे पहुंचा, 2 लड़कों ने गोली मार दी। हालांकि उसे गोली किसने और क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *