भोजपुर में रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास की है। मृतक रणविजय बहादुर यादव उर्फ चंदन कुमार टाउन इलाके गौसगंज काली मंदिर के पास का रहने वाला था। पेश से ड्राइवर था। बामपाली स्थित निजी स्कूल का गाड़ी चलाता था। घायल दोस्त की पहचान वीर बहादुर(40) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि रणविजय अपने दोस्त के साथ बाक से महुली घाट घूमने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में छह भाई-बहन में 5वें नंबर पर था। परिवार में मां कुसुम देवी, बहन डोली, ज्योति, बेबी, चांदनी और भाई राहुल कुमार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास की है। मृतक रणविजय बहादुर यादव उर्फ चंदन कुमार टाउन इलाके गौसगंज काली मंदिर के पास का रहने वाला था। पेश से ड्राइवर था। बामपाली स्थित निजी स्कूल का गाड़ी चलाता था। घायल दोस्त की पहचान वीर बहादुर(40) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि रणविजय अपने दोस्त के साथ बाक से महुली घाट घूमने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में छह भाई-बहन में 5वें नंबर पर था। परिवार में मां कुसुम देवी, बहन डोली, ज्योति, बेबी, चांदनी और भाई राहुल कुमार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


