भोजपुर में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत:घरेलू विवाद में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

भोजपुर में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत:घरेलू विवाद में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका टाउन थाना क्षेत्र धरहरा मुसहर टोली वार्ड नंबर-34 निवासी मो. शाहिद की 20 वर्षीय पत्नी नाजिया खातून है। औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ गांव निवासी मृतका के पिता मो. मुस्तकीम ने बताया कि बेटी नाजिया खातून की 2024 में धरहरा मुसहर टोली निवासी मो. शाहिद से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बीत जाने के बाद से ही घरेलू विवाद को लेकर उसकी सास-पति मारपीट करने लगे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि जहर खाने से उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल धरहरा मुसहर टोली पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतका के पिता मो.मुस्तकीम ने उसके पति मोहम्मद शाहिद और सास पर अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पति ने भी खाया था जहर पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बता दे कि दोनों पति-पत्नी ने आपस में झगड़ने के बाद जहर खा लिया था। हालांकि. उसके पति मो. शाहिद की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। लेकिन उसे गंभीर हालत में मोहल्ले वासियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। बताया जाता है कि मृतका की सिर्फ एक बेटी सनिका परवीन है। इस घटना के बाद मृतका की मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका टाउन थाना क्षेत्र धरहरा मुसहर टोली वार्ड नंबर-34 निवासी मो. शाहिद की 20 वर्षीय पत्नी नाजिया खातून है। औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ गांव निवासी मृतका के पिता मो. मुस्तकीम ने बताया कि बेटी नाजिया खातून की 2024 में धरहरा मुसहर टोली निवासी मो. शाहिद से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बीत जाने के बाद से ही घरेलू विवाद को लेकर उसकी सास-पति मारपीट करने लगे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि जहर खाने से उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल धरहरा मुसहर टोली पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतका के पिता मो.मुस्तकीम ने उसके पति मोहम्मद शाहिद और सास पर अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पति ने भी खाया था जहर पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बता दे कि दोनों पति-पत्नी ने आपस में झगड़ने के बाद जहर खा लिया था। हालांकि. उसके पति मो. शाहिद की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। लेकिन उसे गंभीर हालत में मोहल्ले वासियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। बताया जाता है कि मृतका की सिर्फ एक बेटी सनिका परवीन है। इस घटना के बाद मृतका की मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *