भोजपुर में बुधवार को नाली के विवाद को लेकर पाटीदारों ने लाठी-डंडे और फरसा से मां-बेटी समेत चार लोगों की बेहरमी से पिटाई कर दी। घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 2 महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव की है। घायलों की पहचान तारकेश्वर राय की पत्नी प्रमिला देवी(42), बेटी निशा कुमारी(24) और अनिल राय की पत्नी सूर्यमुखी देवी(35), बेटी कोमल कुमारी(12) शामिल है। प्रमिला और सूर्यमुखी देवी दोनों सगी बहन है। सूर्यमुखी देवी ने बताया कि मापी कराने के बाद अपनी जमीन पर नाली बनवा रही थी। इसी बीच मेरे पाटीदार पहुंचे और काम रोक दिया। मना करने पर गालियां देने लगे। विरोध करने पर परिवार के लोग मिलकर मारने लगे। फरसा से हमला कर दिया। खून से लथपथ मैं जमीन पर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी बहन आई तो उसको भी फरसा से हाथ और सिर पर मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद मेरी बेटी और भतीजी को भी लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान मेरे घर पर कोई भी पुरुष नहीं थे । जिसका फायदा पाटीदारों ने उठाया है। जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया सूर्यमुखी देवी ने आगे कहा किसी तरह मेरी बेटी कोमल अपनी जानकर बचाकर पड़ोसियों की मदद मांगी । फिर खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि सूर्यमुखी देवी के सिर और आंख पर गंभीर चोट लगी है। जबकि प्रमिला देवी के बाएं हाथ में चोट है। धारदार हथियार से उंगली कट गई है। हालांकि सभी का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखकर इलाज किया जा रहा है। भोजपुर में बुधवार को नाली के विवाद को लेकर पाटीदारों ने लाठी-डंडे और फरसा से मां-बेटी समेत चार लोगों की बेहरमी से पिटाई कर दी। घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 2 महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव की है। घायलों की पहचान तारकेश्वर राय की पत्नी प्रमिला देवी(42), बेटी निशा कुमारी(24) और अनिल राय की पत्नी सूर्यमुखी देवी(35), बेटी कोमल कुमारी(12) शामिल है। प्रमिला और सूर्यमुखी देवी दोनों सगी बहन है। सूर्यमुखी देवी ने बताया कि मापी कराने के बाद अपनी जमीन पर नाली बनवा रही थी। इसी बीच मेरे पाटीदार पहुंचे और काम रोक दिया। मना करने पर गालियां देने लगे। विरोध करने पर परिवार के लोग मिलकर मारने लगे। फरसा से हमला कर दिया। खून से लथपथ मैं जमीन पर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी बहन आई तो उसको भी फरसा से हाथ और सिर पर मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद मेरी बेटी और भतीजी को भी लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान मेरे घर पर कोई भी पुरुष नहीं थे । जिसका फायदा पाटीदारों ने उठाया है। जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया सूर्यमुखी देवी ने आगे कहा किसी तरह मेरी बेटी कोमल अपनी जानकर बचाकर पड़ोसियों की मदद मांगी । फिर खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि सूर्यमुखी देवी के सिर और आंख पर गंभीर चोट लगी है। जबकि प्रमिला देवी के बाएं हाथ में चोट है। धारदार हथियार से उंगली कट गई है। हालांकि सभी का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखकर इलाज किया जा रहा है।


