भोजपुर में भाई की गर्लफ्रेंड को गाली देने पर हत्या:लड़की ने दूसरे बॉयफ्रेंड से मर्डर करवाया, कहा था- मारने के बाद ही तुमसे शादी करूंगी

भोजपुर में भाई की गर्लफ्रेंड को गाली देने पर हत्या:लड़की ने दूसरे बॉयफ्रेंड से मर्डर करवाया, कहा था- मारने के बाद ही तुमसे शादी करूंगी

भोजपुर में इंटर के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। लाश को पानी भरे गड्‌ढे में फेंक दिया गया। शरीर पर कई जगह पर हल्के जख्म के निशान मिले हैं। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव वार्ड-9 निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा सन्नी कुमार सिंह (16) है। सन्नी के चचेरे भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी लड़की का बादल (18) नाम के युवक से भी संबंध था। सन्नी को ये बात पता थी। भाई के साथ धोखा होते देख सन्नी ने लड़की के साथ गाली-गलौज की थी। जिससे नाराज लड़की ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक लड़की के लव ट्रायंगल में इंटर के छात्र की हत्या हुई और कैसे पुलिस आरोपी तक पहुंचीं…. जिसके बाद उस लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी (बादल) को सन्नी की हत्या करने को कहा। लड़की ने बादल से कहा था अगर मुझसे शादी करना चाहते हो तो उसे मारना होगा। इसी के बाद बादल ने प्लान बनाया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे सन्नी कोचिंग के लिए निकला था। कोचिंग के बाद बाइक सवारों ने सन्नी का अपहरण कर लिया था और हत्या के बाद शहर से बाहर एक पानी भरे गड्‌ढे में लाश फेंक दी। लाश मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया पुल के पास मिली है। सीसीटीवी से पुलिस ने आरोपी को पहचाना सन्नी वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में रहता था। मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि जब सन्नी का अपहरण हुआ था तब उसने अपने बड़े भाई मंदीप को फोन कर कहा था कि मुझे ये लोग कहीं ले जा रहे हैं। इतना कहने के बाद सन्नी का फोन ऑफ हो गया। जिसके बाद हमलोग केजी रोड स्थित सन्नी के कोचिंग पहुंचे। उसके कोचिंग में कैमरा काम नहीं करता है। कोचिंग के बाद हमलोग नवादा थाने गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कई जगहों की सीसीटीवी की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर बीके शुक्ला के क्लीनिक के पास एक सीसीटीवी में सन्नी को जबरन बाइक पर बैठाते हुए देखा गया। सीसीटीवी से बादल की पहचान हो गयी। बादल की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद किया काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम तक बादल को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक उसने सन्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बादल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसी की निशानदेही पर सन्नी की लाश को रात 9 बजे पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।
इंस्टाग्राम पर सभी होते थे कनेक्ट मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार ने बताया कि जिस लड़की ने सन्नी की हत्या कराई है। वो फरीदाबाद की रहने वाली है। सन्नी के चचेरे भाई से उस लड़की का अफेयर था। जिसका सन्नी विरोध करता था। उस लड़की का बादल से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ये सभी लोग इंस्टाग्राम पर कनेक्ट होते थे। इंस्टाग्राम पर ही सन्नी ने लड़की के साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
फांसी देने की मांग हत्या में बादल के साथ उसके दोस्त भी शामिल हैं। सन्नी का परिवार चाहता है कि मामले में सभी आरोपियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्राइल चलाकर फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस ने सभी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि परिवार वालों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया था। जांच पड़ताल में सभी बातें सामने आती गई। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। भोजपुर में इंटर के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। लाश को पानी भरे गड्‌ढे में फेंक दिया गया। शरीर पर कई जगह पर हल्के जख्म के निशान मिले हैं। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव वार्ड-9 निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा सन्नी कुमार सिंह (16) है। सन्नी के चचेरे भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी लड़की का बादल (18) नाम के युवक से भी संबंध था। सन्नी को ये बात पता थी। भाई के साथ धोखा होते देख सन्नी ने लड़की के साथ गाली-गलौज की थी। जिससे नाराज लड़की ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक लड़की के लव ट्रायंगल में इंटर के छात्र की हत्या हुई और कैसे पुलिस आरोपी तक पहुंचीं…. जिसके बाद उस लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी (बादल) को सन्नी की हत्या करने को कहा। लड़की ने बादल से कहा था अगर मुझसे शादी करना चाहते हो तो उसे मारना होगा। इसी के बाद बादल ने प्लान बनाया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे सन्नी कोचिंग के लिए निकला था। कोचिंग के बाद बाइक सवारों ने सन्नी का अपहरण कर लिया था और हत्या के बाद शहर से बाहर एक पानी भरे गड्‌ढे में लाश फेंक दी। लाश मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया पुल के पास मिली है। सीसीटीवी से पुलिस ने आरोपी को पहचाना सन्नी वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में रहता था। मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि जब सन्नी का अपहरण हुआ था तब उसने अपने बड़े भाई मंदीप को फोन कर कहा था कि मुझे ये लोग कहीं ले जा रहे हैं। इतना कहने के बाद सन्नी का फोन ऑफ हो गया। जिसके बाद हमलोग केजी रोड स्थित सन्नी के कोचिंग पहुंचे। उसके कोचिंग में कैमरा काम नहीं करता है। कोचिंग के बाद हमलोग नवादा थाने गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कई जगहों की सीसीटीवी की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर बीके शुक्ला के क्लीनिक के पास एक सीसीटीवी में सन्नी को जबरन बाइक पर बैठाते हुए देखा गया। सीसीटीवी से बादल की पहचान हो गयी। बादल की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद किया काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम तक बादल को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक उसने सन्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बादल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसी की निशानदेही पर सन्नी की लाश को रात 9 बजे पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।
इंस्टाग्राम पर सभी होते थे कनेक्ट मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार ने बताया कि जिस लड़की ने सन्नी की हत्या कराई है। वो फरीदाबाद की रहने वाली है। सन्नी के चचेरे भाई से उस लड़की का अफेयर था। जिसका सन्नी विरोध करता था। उस लड़की का बादल से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ये सभी लोग इंस्टाग्राम पर कनेक्ट होते थे। इंस्टाग्राम पर ही सन्नी ने लड़की के साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
फांसी देने की मांग हत्या में बादल के साथ उसके दोस्त भी शामिल हैं। सन्नी का परिवार चाहता है कि मामले में सभी आरोपियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्राइल चलाकर फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस ने सभी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि परिवार वालों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया था। जांच पड़ताल में सभी बातें सामने आती गई। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *