भोजपुर में भाजपाइयों ने किया दही-चूड़ा भोज:बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के आदेश

भोजपुर में भाजपाइयों ने किया दही-चूड़ा भोज:बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के आदेश

मकर संक्रांति के पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। पारंपरिक आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद (एमएलसी) जीवन कुमार, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। भोज से पहले पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक रणनीति और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से ही पार्टी जन-जन तक अपनी बात पहुंचा सकती है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह बैठक के बाद मकर संक्रांति की परंपरा के अनुरूप सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दही-चूड़ा भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर आपसी संवाद, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज के आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। हमारी सरकार की एक ही नीति बिहार की मजबूती वहीं, MLC जीवन कुमार ने कहा कि आज रविवार को पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। 25 जनवरी को हमारे प्रदेश अध्यक्ष आने वाले है। उनके आगमन को लेकर अपने नेता और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई है। अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भी कार्यक्रम तय किया गया है। हमारी सरकार की एक ही रणनीति है, कैसे बिहार को मजबूत करें। अपनी पार्टी की मजबूती के लिए अपने आप को हम लोग सशक्त करते रहते हैं। भोजपुरी समेत पूरे बिहार में विकास की गति को रफ्तार देना है। मकर संक्रांति के पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। पारंपरिक आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद (एमएलसी) जीवन कुमार, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। भोज से पहले पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक रणनीति और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से ही पार्टी जन-जन तक अपनी बात पहुंचा सकती है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह बैठक के बाद मकर संक्रांति की परंपरा के अनुरूप सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दही-चूड़ा भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर आपसी संवाद, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज के आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। हमारी सरकार की एक ही नीति बिहार की मजबूती वहीं, MLC जीवन कुमार ने कहा कि आज रविवार को पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है। 25 जनवरी को हमारे प्रदेश अध्यक्ष आने वाले है। उनके आगमन को लेकर अपने नेता और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई है। अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भी कार्यक्रम तय किया गया है। हमारी सरकार की एक ही रणनीति है, कैसे बिहार को मजबूत करें। अपनी पार्टी की मजबूती के लिए अपने आप को हम लोग सशक्त करते रहते हैं। भोजपुरी समेत पूरे बिहार में विकास की गति को रफ्तार देना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *