भोजपुर में सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास की है। मृतक तिलक राज(21) काउप गांव का रहने वाला था। 24 फरवरी को शादी होनी थी। पिता धर्मराज साह ने बताया कि वह गुरुवार को शादी के लिए शॉपिंग करने गड़हनी बाजार गया था। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप धर्मराज साह ने सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।
शादी से पहले उठी उर्थी मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार में मां पूनम देवी, भाई बादल कुमार, कल्लू कुमार और बहन नेहा देवी, खुशबू देवी है। उसकी शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां हरदिया में तय हुई थी। इसी माह के 18 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात जाने वाली थी। तिलक राज के परिवार वाले घर में उसके शादी की तैयारी कर रहे थे और खुशियां मना रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तिलक के सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास की है। मृतक तिलक राज(21) काउप गांव का रहने वाला था। 24 फरवरी को शादी होनी थी। पिता धर्मराज साह ने बताया कि वह गुरुवार को शादी के लिए शॉपिंग करने गड़हनी बाजार गया था। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप धर्मराज साह ने सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।
शादी से पहले उठी उर्थी मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार में मां पूनम देवी, भाई बादल कुमार, कल्लू कुमार और बहन नेहा देवी, खुशबू देवी है। उसकी शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां हरदिया में तय हुई थी। इसी माह के 18 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात जाने वाली थी। तिलक राज के परिवार वाले घर में उसके शादी की तैयारी कर रहे थे और खुशियां मना रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तिलक के सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


