भोजपुर के धनगाई में हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा किया गया। फिर उसके साथ छह दिनों तक रेप किया गया है। टॉयलेट करने गयी किशोरी को अगवा करने के बाद एक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप उसी गांव के मिथुन चौधरी नाम के एक युवक पर लगाया गया है। लड़की का कहना है कि आरोपी का साथ उसके पिता ने भी दिया है। आरोप है कि वह अपने बेटे की पहरेदारी करता था और घर में ताला लगा कर रखता था। 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह उसकी चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची। आरोपित पिता-बेटा फरार लड़की के घर पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो सका। घटना के बाद से ही आरोपित पिता-बेटा फरार चल रहे हैं। इधर, किशोरी की तहरीर पर मिथुन चौधरी और उसके पिता मनजी चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई में जुटी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। प्राथमिकी में किशोरी की ओर से कहा गया है कि 19 जनवरी की देर शाम वो टॉयलेट करने खेत की ओर गयी थी। लौटने के दौरान मिथुन चौधरी ने कट्टा के बल पर पकड़ लिया और मुंह बांध कर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ रोज दुष्कर्म करता रहा। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। पूर्व विधायक ने आंदोलन की दी चेतावनी इधर, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए है पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे 30 जनवरी को पीड़ित परिवार से मिलेंगे और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन करेंगे। भोजपुर के धनगाई में हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा किया गया। फिर उसके साथ छह दिनों तक रेप किया गया है। टॉयलेट करने गयी किशोरी को अगवा करने के बाद एक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप उसी गांव के मिथुन चौधरी नाम के एक युवक पर लगाया गया है। लड़की का कहना है कि आरोपी का साथ उसके पिता ने भी दिया है। आरोप है कि वह अपने बेटे की पहरेदारी करता था और घर में ताला लगा कर रखता था। 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह उसकी चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची। आरोपित पिता-बेटा फरार लड़की के घर पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो सका। घटना के बाद से ही आरोपित पिता-बेटा फरार चल रहे हैं। इधर, किशोरी की तहरीर पर मिथुन चौधरी और उसके पिता मनजी चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई में जुटी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। प्राथमिकी में किशोरी की ओर से कहा गया है कि 19 जनवरी की देर शाम वो टॉयलेट करने खेत की ओर गयी थी। लौटने के दौरान मिथुन चौधरी ने कट्टा के बल पर पकड़ लिया और मुंह बांध कर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ रोज दुष्कर्म करता रहा। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कोर्ट में बयान दर्ज कराये जाने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। पूर्व विधायक ने आंदोलन की दी चेतावनी इधर, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए है पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे 30 जनवरी को पीड़ित परिवार से मिलेंगे और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन करेंगे।


