भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। मृतक उत्तम उपाध्याय बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाले थे। पेशे से बिजली मिस्त्री थे। पत्नी और बच्चों के साथ धोबहा के धर्मपुरा गांव अपने ससुराल जा रहे थे। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव की है। घर में मचा कोहराम टाउन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुत्र आयुष कुमार (7) और पुत्री अदिती कुमारी(5) को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जबकि पत्नी पिंकी देवी(28) का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। मृतक उत्तम उपाध्याय बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाले थे। पेशे से बिजली मिस्त्री थे। पत्नी और बच्चों के साथ धोबहा के धर्मपुरा गांव अपने ससुराल जा रहे थे। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव की है। घर में मचा कोहराम टाउन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुत्र आयुष कुमार (7) और पुत्री अदिती कुमारी(5) को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जबकि पत्नी पिंकी देवी(28) का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


