भोजपुर में पीडीएस दुकानदार को मारी गोली:खेत में काम कराने के दौरान जानलेवा हमला, 2019 में अपराधियों ने मांगी थी 5 लाख की रंगदारी

भोजपुर में पीडीएस दुकानदार को मारी गोली:खेत में काम कराने के दौरान जानलेवा हमला, 2019 में अपराधियों ने मांगी थी 5 लाख की रंगदारी

भोजपुर में पूर्व के विवाद में हथियारबंद अपराधियों ने पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर के पास लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल आफताब अली(40) शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। शिवपुरी चईयाचक में पीडीएस दुकान चलाते हैं। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। 5 लाख रंगदारी मांगी थी घायल ने बताया कि उनकी भाभी आमना खातून पूर्व में मुखिया थी। वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी विकास यादव ने उनसे उनसे पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर उनके थाने में रंगदारी मांगने को लेकर में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उसी समय से विवाद चल रहा है। एक दिन पूर्व भी उन्होंने उसे देखा था और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर भी गई थी। हालांकि वह वहां पर नहीं था। रविवार की देर शाम बधार में खेत पर काम करवा रहा था। इस दौरान बाइक से विकास यादव अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे पैर के पास लग गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि विकास यादव ने पूर्व में जख्मी से रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर उनके प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को सुलह करने के लिए गोली मारने की बात सामने आई है। विकास का पूर्व से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ सीसीए एक्ट भी लगाया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। भोजपुर में पूर्व के विवाद में हथियारबंद अपराधियों ने पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर के पास लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल आफताब अली(40) शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। शिवपुरी चईयाचक में पीडीएस दुकान चलाते हैं। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। 5 लाख रंगदारी मांगी थी घायल ने बताया कि उनकी भाभी आमना खातून पूर्व में मुखिया थी। वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी विकास यादव ने उनसे उनसे पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर उनके थाने में रंगदारी मांगने को लेकर में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उसी समय से विवाद चल रहा है। एक दिन पूर्व भी उन्होंने उसे देखा था और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर भी गई थी। हालांकि वह वहां पर नहीं था। रविवार की देर शाम बधार में खेत पर काम करवा रहा था। इस दौरान बाइक से विकास यादव अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे पैर के पास लग गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि विकास यादव ने पूर्व में जख्मी से रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर उनके प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को सुलह करने के लिए गोली मारने की बात सामने आई है। विकास का पूर्व से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ सीसीए एक्ट भी लगाया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *