भोजपुर में ग्रामीण चिकित्सक की लापरवाही से नाबालिग की मौत:तेज बुखार आने के बाद डॉक्टर के पास ले गए थे परिजन, गलत इंजेक्शन देने के बाद तोड़ा दम

भोजपुर में ग्रामीण चिकित्सक की लापरवाही से नाबालिग की मौत:तेज बुखार आने के बाद डॉक्टर के पास ले गए थे परिजन, गलत इंजेक्शन देने के बाद तोड़ा दम

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव में रविवार को गलत सुई देने के कारण एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही मृत बालक के परिजन द्वारा गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक पर सुई देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव निवासी बिजेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। मृत बच्चे की मां बोली- दो दिनों से बच्चे को बुखार था इधर, मृत बालक की मां विजांती देवी ने बताया उसे दो दिनों से उसे बुखार लग रहा था। रविवार को जब बुखार काफी तेज हो गया तो परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसके द्वारा एक सुई दिया गया। सुई देने के कुछ मिनट बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसने आंख फाड़ दी। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लके आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। वहीं दूसरी तरफ मृत बालक की मां विजांती देवी ने ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सुई देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां विजांती देवी व एक बहन निधी कुमारी एवं एक भाई शिवम कुमार है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत बालक की मां विजांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव में रविवार को गलत सुई देने के कारण एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही मृत बालक के परिजन द्वारा गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक पर सुई देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव निवासी बिजेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। मृत बच्चे की मां बोली- दो दिनों से बच्चे को बुखार था इधर, मृत बालक की मां विजांती देवी ने बताया उसे दो दिनों से उसे बुखार लग रहा था। रविवार को जब बुखार काफी तेज हो गया तो परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसके द्वारा एक सुई दिया गया। सुई देने के कुछ मिनट बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसने आंख फाड़ दी। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लके आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। वहीं दूसरी तरफ मृत बालक की मां विजांती देवी ने ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सुई देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां विजांती देवी व एक बहन निधी कुमारी एवं एक भाई शिवम कुमार है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत बालक की मां विजांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *