भोजपुर में दूध-रोटी में जहर देकर विवाहिता की हत्या:मायके वालों ने पति-गोतनी पर लगाया आरोप, दहेज हत्या की एफआईआर कराई दर्ज

भोजपुर में दूध-रोटी में जहर देकर विवाहिता की हत्या:मायके वालों ने पति-गोतनी पर लगाया आरोप, दहेज हत्या की एफआईआर कराई दर्ज

भोजपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने दूध-रोटी में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी धनंजय कुमार की 20 वर्षीया पत्नी नेहा देवी है। मृतका के चाचा लक्ष्मण यादव ने बताया कि उसके पति -गोतनी खाने में जहर मिलाकर दिया है। दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव की है। 11 महीने पहले हुई थी शादी मृतका के चाचा ने कहा कि हमें सूचना मिली तो भतीजी के ससुराल खंडोल गांव पहुंचे। पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया है। मृतका चाचा लक्ष्मण यादव ने उसके पति धनंजय कुमार और गोतनी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की शादी 11 महीने पहले हुई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की मां पंचरत्नी देवी ने पति धनंजय कुमार और गोतनी के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। भोजपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने दूध-रोटी में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी धनंजय कुमार की 20 वर्षीया पत्नी नेहा देवी है। मृतका के चाचा लक्ष्मण यादव ने बताया कि उसके पति -गोतनी खाने में जहर मिलाकर दिया है। दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव की है। 11 महीने पहले हुई थी शादी मृतका के चाचा ने कहा कि हमें सूचना मिली तो भतीजी के ससुराल खंडोल गांव पहुंचे। पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया है। मृतका चाचा लक्ष्मण यादव ने उसके पति धनंजय कुमार और गोतनी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की शादी 11 महीने पहले हुई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की मां पंचरत्नी देवी ने पति धनंजय कुमार और गोतनी के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *