भोजपुर में मजदूर को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला:एक दिन पहले पड़ोसियों से हुई थी कहासुनी, घर की महिला को भी लात-घुसे से पीटा

भोजपुर में मजदूर को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला:एक दिन पहले पड़ोसियों से हुई थी कहासुनी, घर की महिला को भी लात-घुसे से पीटा

भोजपुर में शनिवार को एक मजदूर की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बॉडी पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव वार्ड-4 निवासी गुड्‌डू सिंह हैं। पत्नी अंशु देवी ने कहा कि शुक्रवार शाम मजदूरी से लौटने के बाद मेरे पति नशे में थे। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासनी हो गई। रात में हल्की झड़प हो गई। पड़ोसियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में शनिवार की सुबह ही आरोपी घात लगाए थे। हमलोग शौच के लिए निकले तो पहले मुझे बाल पकड़कर खींचा, लात-घुसे से पिटाई कर दी। इसके बाद मेरे पति को 6 लोगों ने घेर कर लाठी-डंडे से दौड़ाकर पीटा। चौखट पर उनलोगों ने पति की हत्या कर दी। किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घटना तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहां गांव की है। दो बीघा जमीन देने की मांग वारदात के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है। मृतक की पत्नी अंशु देवी, बेटे अंकित कुमार और अमित कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा नागेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक आरोपियों की ओर से दोनों बेटों के नाम दो बीघा जमीन नहीं लिखी जाएगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही तियर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, जगदीशपुर अंचल निरीक्षक सचिन कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया ने बताया कि एक व्यक्ति की पीटकर हत्या की गई है, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से आवेदन लिया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। भोजपुर में शनिवार को एक मजदूर की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बॉडी पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव वार्ड-4 निवासी गुड्‌डू सिंह हैं। पत्नी अंशु देवी ने कहा कि शुक्रवार शाम मजदूरी से लौटने के बाद मेरे पति नशे में थे। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासनी हो गई। रात में हल्की झड़प हो गई। पड़ोसियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में शनिवार की सुबह ही आरोपी घात लगाए थे। हमलोग शौच के लिए निकले तो पहले मुझे बाल पकड़कर खींचा, लात-घुसे से पिटाई कर दी। इसके बाद मेरे पति को 6 लोगों ने घेर कर लाठी-डंडे से दौड़ाकर पीटा। चौखट पर उनलोगों ने पति की हत्या कर दी। किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घटना तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहां गांव की है। दो बीघा जमीन देने की मांग वारदात के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है। मृतक की पत्नी अंशु देवी, बेटे अंकित कुमार और अमित कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा नागेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक आरोपियों की ओर से दोनों बेटों के नाम दो बीघा जमीन नहीं लिखी जाएगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही तियर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, जगदीशपुर अंचल निरीक्षक सचिन कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया ने बताया कि एक व्यक्ति की पीटकर हत्या की गई है, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से आवेदन लिया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *