भोजपुर के जमीरा गांव में जमीन पर मिट्टी भरने को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायलों में अशोक कुमार(42), पुत्र अंकित कुमार(20) और भतीजा चंदन कुमार(28) शामिल हैं। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि गांव में मेरी जमीन है, जिससे होकर पड़ोस के कुछ लोगों का आने-जाने का रास्ता भी बना हुआ है। पड़ोसी उस जमीन पर मिट्टी भरवा रहे थे। मैंने विरोध करते हुए जमीन पर मिट्टी भरने से मना किया, तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव के ही अजीत सिंह, विकास राय और ओम प्रकाश राय सहित दो अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर के जमीरा गांव में जमीन पर मिट्टी भरने को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायलों में अशोक कुमार(42), पुत्र अंकित कुमार(20) और भतीजा चंदन कुमार(28) शामिल हैं। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि गांव में मेरी जमीन है, जिससे होकर पड़ोस के कुछ लोगों का आने-जाने का रास्ता भी बना हुआ है। पड़ोसी उस जमीन पर मिट्टी भरवा रहे थे। मैंने विरोध करते हुए जमीन पर मिट्टी भरने से मना किया, तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव के ही अजीत सिंह, विकास राय और ओम प्रकाश राय सहित दो अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


