लहार बस स्टैंड पर उधारी के लेन-देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। कटिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जब पुराना पैसा मांगा तो युवक नाराज हो गया और दुकान को नुकसान पहुंचा दिया। दुकान संचालक ने बताई पूरी बात मामला लहार में दीपक सविता की कटिंग की दुकान से जुड़ा है। दीपक सविता के मुताबिक बॉबी वाल्मीकि पर उनका पुराना उधार बाकी था। कई बार कहने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने फिर से पैसे लौटाने को कहा। उधार मांगते ही भड़क गया युवक आरोप है कि उधार की बात सुनते ही बॉबी वाल्मीकि गुस्से में आ गया। बात बढ़ी और उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर दुकान के कांच पर दे मारा। पत्थर के वार से दुकान का कांच टूट गया। इससे दुकान को नुकसान पहुंचा और वहां मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर मची अफरा-तफरी घटना के दौरान बस स्टैंड पर हलचल मच गई। आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से निकल गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्राहक भी सहमे हुए हैं। आर्थिक नुकसान की बात दुकानदार दीपक सविता का कहना है कि कांच टूटने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही दुकान पर आने-जाने वाले लोगों में डर बैठ गया है। घटना के बाद दीपक सविता लहार थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटना दोबारा न हो।


