भीलवाड़ा में ASI भर्ती परीक्षा में स्टाफ की होगी जांच:25 सेंटर पर के 795 वीक्षकों और 35 आब्जर्वर का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, 15 हजार 327 केंडिडेट देंगे एग्जाम

भीलवाड़ा में ASI भर्ती परीक्षा में स्टाफ की होगी जांच:25 सेंटर पर के 795 वीक्षकों और 35 आब्जर्वर का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, 15 हजार 327 केंडिडेट देंगे एग्जाम

पेपर लीक की घटनाओं और एसआई भर्ती में हुए फर्जीवाड़े को देखते हुए 5 व 6 अप्रैल को होने वाली एएसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इस बार सुपर एक्टिव मोड में है। इस बार परीक्षार्थियों के साथ ही ड्यूटी स्टाफ को ड्यूटी से पहले सिक्योरटी चेक से गुजरना होगा। वीक्षकों और ऑब्जर्वर का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा इस बार जिले के 25 केंद्रों पर तैनात होने वाले 795 वीक्षकों और 35 ऑब्जर्वर का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। पुलिस विभाग हर वीक्षक के बैकग्राउंड और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहा है। यदि कोई भी वीक्षक या स्टाफ संदेह के घेरे में आता है, तो उसे तुरंत ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। 25 सेंटर पर 15 हजार 327 केंडिडेट एग्जाम देंगे एसपी धर्मेद्र सिंह ने बताया की परीक्षा में 15 हजार 327 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे, जिनके लिए जिले में कुल 25 सेंटर बनाए गए हैं।सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए वीक्षकों का भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जा रहा है।निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए ये वेरिफिकेशन जरुरी है। इसमें पता लगाया जाता है कि किसी के खिलाफ पहले परीक्षा में नकल करवाने, कोई आपराधिक प्रकरण आदि तो दर्ज नहीं है। ये रहेगा एग्जाम का शेड्यूल परीक्षा दो पारियों में संपन्न होगी। पहली पारी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। दूसरी पारी: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले (सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे) प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मूल फोटो युक्त आईडी, एक रंगीन फोटो और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। सेंटर पर चेकिंग के लिए परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *