भीलवाड़ा में आधी रात को शमशान में खेली होली:मोक्षधाम में निकली बाबा भैरव की सवारी,भक्तों ने चिता की राख से भस्म रमाई

भीलवाड़ा में आधी रात को शमशान में खेली होली:मोक्षधाम में निकली बाबा भैरव की सवारी,भक्तों ने चिता की राख से भस्म रमाई

भीलवाड़ा के मसानियां भैरव नाथ मंदिर में होलिका दहन के मौके पर चिता की राख से होली खेली गई।आधी रात्री को शमशान मे ढोल नगाड़ों के साथ भैरव नाथ की शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और चिता की भस्म को रंग-गुलाल की तरह उडा़कर बाबा भैरव नाथ के साथ शमशान में होली खेली गई,चिता भस्म की अनूठी होली में श्रद्धा विश्वास के साथ ही भक्ति का अनोखा संगम नजर आया। 16 साल से किया जा रहा आयोजन पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित मसानियां भैरव नाथ के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से पंचमुखी मोक्षधाम में शमशान होली का पर्व मनाया जा रहा है।देश में केवल 2 जगहों पर चिता भस्म की होली खेली जाती है. जिसमें बनारस के मणी कर्निंका घाट पर और काशी विश्वनाथ की नगरी में खेली जाती है। बाबा भैरव नाथ की सवारी निकली इसी तरह पंचमुखी धाम में भी होलिका दहन की जगह रात में सवा 11 बजे बाबा भैरवनाथ की पालकी निकली और सवा 12 बजे तक गाजे-बाजे के साथ चिता स्थल पर पहुंची।इस दौरान भक्तों ने भेरू बाबा को चिता भस्म लगा कर आपस में चिता की राख से होली खेलते हुए आनंद लिया। आधी रात तक डीजे बजे डांस किया तेज आवाज में आधी रात के बाद तक शमशान में डीजे बजे, धार्मिक गीतों पर भक्तो ने जमकर डांस किया ओर बाबा के जयकारे गूंजे। आयोजन में इसमें भीलवाड़ा ही नहीं अन्य जिलों से भी महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए।देर रात तक शमशान में डीजे बजे,भक्तो ने बाबा को भस्म लगाई ओर चिता की राख से होली खेल तलवार ओर कटार हाथ में लेकर डांस किया। पूरे साल इंतजार रहता है मसानियां भैरव नाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि आज हमने बाबा के साथ चिता भस्म की होली खेली है।हम यहां पर पिछले कईं वर्षों से यहां पर यह होली खेलने आ रहा है और बाबा भैरवनाथ हमारी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते है, इस चिता भस्म की होली का हमे साल भर इंतजार रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *