भागवत कथा में तीन महिलाओं के मंगल-सूत्र और चेन चोरी:आरती के दौरान टप्पेबाज महिलाओं ने की वारदात, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

भागवत कथा में तीन महिलाओं के मंगल-सूत्र और चेन चोरी:आरती के दौरान टप्पेबाज महिलाओं ने की वारदात, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

बर्रा में चल रही भागवत कथा में सक्रिय टप्पेबाज महिलाओं ने आरती के दौरान तीन महिला भक्तों को निशाना बनाकर उनकी चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गई। जानकारी पर पीड़ित महिलाओं ने हो-हल्ला मचाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले शुरू कर दिए हैं। बर्रा के आई ब्लाक निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला की पत्नी बीना ने बताया कि रविवार को घर के पास ही भागवत कथा सुनने गई थीं, भजनों में सभी महिलाएं नृत्य कर रही थीं। इसी दौरान उनकी गर्दन की ओर एक हाथ आया। कुछ देर बाद जब नजर पड़ी तो उनकी सोने की चेन गायब थी। इसी तरह पड़ोस के महेश चंद्र मिश्रा की पत्नी सरोज ने बताया कि उनकी चेन आरती करने के दौरान गायब हो गई। वहीं, बर्रा सी ब्लाक के राजेंद्र यादव की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि वह प्रसाद लेने के लिए भीड़ कम होने का इंतजार कर रही थीं। भीड़ कम होने पर वह प्रसाद लेने के लिए आगे बढ़ीं, तभी करीब आधा दर्जन महिलाओं का झुंड पीछे से आया। उनके बीच घिरने के दौरान ही किसी ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र पार कर दिया। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *