भागलपुर में ऑटो पर बैठने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद हो गया। जिसमें दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। मामला, गोराडीह थाना क्षेत्र के दोस्तानी गांव का है। जहां महेश दास के घर कुछ मेहमान ऑटो लेकर आए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शिवदास के कुछ बच्चे ऑटो पर बैठने लगे, जिसका महेश दास के बच्चों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद शिवदास की पत्नी मौके पर पहुंची और महेश दास की बेटी की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का आरोप शिवदास, फूलन देवी, बबलू दास, बंटी दास, शकील देवी समेत आधा दर्जन लोगों पर लगाया गया है।
पिस्टल के बट से मारा घायलों में महेश दास, सुमित्रा देवी और प्रियंका कुमारी सहित अन्य हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महेश दास ने बताया शिवदास के बच्चे ऑटो पर बैठने की कोशिश करने लगे, जिसका मेरे बच्चों ने विरोध किया। इस पर कहासुनी के दौरान फूलन देवी ने मेरे बेटे को उठाकर पटक दिया। विरोध करने पर सभी लोगों ने पिस्तौल के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। 2017 में भी बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसका मामला अभी न्यायालय में पेंडिंग। उस केस को खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी पुराने विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। भागलपुर में ऑटो पर बैठने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद हो गया। जिसमें दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। मामला, गोराडीह थाना क्षेत्र के दोस्तानी गांव का है। जहां महेश दास के घर कुछ मेहमान ऑटो लेकर आए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शिवदास के कुछ बच्चे ऑटो पर बैठने लगे, जिसका महेश दास के बच्चों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद शिवदास की पत्नी मौके पर पहुंची और महेश दास की बेटी की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का आरोप शिवदास, फूलन देवी, बबलू दास, बंटी दास, शकील देवी समेत आधा दर्जन लोगों पर लगाया गया है।
पिस्टल के बट से मारा घायलों में महेश दास, सुमित्रा देवी और प्रियंका कुमारी सहित अन्य हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महेश दास ने बताया शिवदास के बच्चे ऑटो पर बैठने की कोशिश करने लगे, जिसका मेरे बच्चों ने विरोध किया। इस पर कहासुनी के दौरान फूलन देवी ने मेरे बेटे को उठाकर पटक दिया। विरोध करने पर सभी लोगों ने पिस्तौल के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। 2017 में भी बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसका मामला अभी न्यायालय में पेंडिंग। उस केस को खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी पुराने विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।


