भागलपुर में SI ने बचाई मां-बेटी की जान:महिला बोली- पति दूसरी लड़की से बात करता है, मुझसे कहता है मर जाओ

भागलपुर में SI ने बचाई मां-बेटी की जान:महिला बोली- पति दूसरी लड़की से बात करता है, मुझसे कहता है मर जाओ

भागलपुर में दो बच्चों की मां सुसाइड करने विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को पहुंची। एक एसआई ने महिला की साड़ी पकड़ कर उसकी जान बचाई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला जीरा देवी का कहना है कि उसका पति सौरभ कुमार उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। शादी के 10 साल हो चुके हैं। लेकिन, पति का किसी और लड़की से अफेयर है और वो उससे फोन पर बात भी करता है। वो दूसरी महिला को अपने साथ रखना चाहता है। इसलिए महिला ने सुसाइड का मन बना लिया। वो अपने 3 महीने की बच्ची के साथ नदी में छलांग लगाने पहुंची। महिला कहती है कि उसके पति ने ही उससे कहा कि जाओ कूद कर मर जाओ, मैं दूसरी शादी करूंगा। महिला बोली- पुलिस वाले ने मेरी जान बचाई जीरा देवी कहती है कि मैं शंकरपुर की रहने वाली हूं। पुलिस वाले ने मेरी जान बचाई है। मेरा एक और बच्चा है, जो 10 साल का है। अब मैं दूसरी बार ऐसा नहीं करूंगी। मुझे समझाया गया है। मैं खुद कमा कर खा लूंगी। लेकिन, सुसाइड नहीं करूंगी। डायल 112 के दारोगा सिकंदर कुमार की सूझबूझ, संवेदनशीलता और इंसानियत की वजह से महिला की जान बची है। बता दें कि नवगछिया में डायल 112 में एसआई पद पर तैनात सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर उन्होंने एक महिला को छोटे बच्चे के साथ नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। एसआई ने महिला की साड़ी पकड़कर उसे खींच लिया और बच्ची को गोद में लेकर सुरक्षित किया। इसके बाद महिला को समझाया और दोनों को विक्रमशिला टीओपी को सौंप दिया गया।
मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी महिला की पहचान नवगछिया के राघोपुर बहतरा की रहने वाली जीरा देवी के रूप में हुई है। जीरा देवी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और घरेलू मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। एसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने पुल पर महिला को कूदने का प्रयास करते देखा। वो काफी घबराई हुई थी और उसके साथ छोटी बच्ची भी थी। मैंने अपने बाइक से कूद कर महिला की जान बचाई है। महिला को मैंने सकुशल थाने को सौंप दिया। महिला ने खुद से बच्चे को बांध दिया था और सुसाइड करने जा रही थी। एसआई बोले- मुझे बहुत अच्छा लग रहा, मैंने मदद की एसआई ने ये भी कहा है कि अगर महिला कूद जाती, तो वह भी उसके पीछे गंगा में छलांग लगा कर जान बचाने की कोशिश करते। हालांकि समय रहते किए गए प्रयास से दो जिंदगियां सुरक्षित बचा ली गईं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। क्योंकि मैंने किसी की मदद की है। ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जीवन से लड़ना चाहिए। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन बरारी पुलिस कैंप पहुंचे। जिसके बाद महिला को घर भिजवाया गया। भागलपुर में दो बच्चों की मां सुसाइड करने विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को पहुंची। एक एसआई ने महिला की साड़ी पकड़ कर उसकी जान बचाई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला जीरा देवी का कहना है कि उसका पति सौरभ कुमार उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। शादी के 10 साल हो चुके हैं। लेकिन, पति का किसी और लड़की से अफेयर है और वो उससे फोन पर बात भी करता है। वो दूसरी महिला को अपने साथ रखना चाहता है। इसलिए महिला ने सुसाइड का मन बना लिया। वो अपने 3 महीने की बच्ची के साथ नदी में छलांग लगाने पहुंची। महिला कहती है कि उसके पति ने ही उससे कहा कि जाओ कूद कर मर जाओ, मैं दूसरी शादी करूंगा। महिला बोली- पुलिस वाले ने मेरी जान बचाई जीरा देवी कहती है कि मैं शंकरपुर की रहने वाली हूं। पुलिस वाले ने मेरी जान बचाई है। मेरा एक और बच्चा है, जो 10 साल का है। अब मैं दूसरी बार ऐसा नहीं करूंगी। मुझे समझाया गया है। मैं खुद कमा कर खा लूंगी। लेकिन, सुसाइड नहीं करूंगी। डायल 112 के दारोगा सिकंदर कुमार की सूझबूझ, संवेदनशीलता और इंसानियत की वजह से महिला की जान बची है। बता दें कि नवगछिया में डायल 112 में एसआई पद पर तैनात सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर उन्होंने एक महिला को छोटे बच्चे के साथ नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। एसआई ने महिला की साड़ी पकड़कर उसे खींच लिया और बच्ची को गोद में लेकर सुरक्षित किया। इसके बाद महिला को समझाया और दोनों को विक्रमशिला टीओपी को सौंप दिया गया।
मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी महिला की पहचान नवगछिया के राघोपुर बहतरा की रहने वाली जीरा देवी के रूप में हुई है। जीरा देवी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और घरेलू मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। एसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने पुल पर महिला को कूदने का प्रयास करते देखा। वो काफी घबराई हुई थी और उसके साथ छोटी बच्ची भी थी। मैंने अपने बाइक से कूद कर महिला की जान बचाई है। महिला को मैंने सकुशल थाने को सौंप दिया। महिला ने खुद से बच्चे को बांध दिया था और सुसाइड करने जा रही थी। एसआई बोले- मुझे बहुत अच्छा लग रहा, मैंने मदद की एसआई ने ये भी कहा है कि अगर महिला कूद जाती, तो वह भी उसके पीछे गंगा में छलांग लगा कर जान बचाने की कोशिश करते। हालांकि समय रहते किए गए प्रयास से दो जिंदगियां सुरक्षित बचा ली गईं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। क्योंकि मैंने किसी की मदद की है। ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जीवन से लड़ना चाहिए। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन बरारी पुलिस कैंप पहुंचे। जिसके बाद महिला को घर भिजवाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *