भागलपुर के जोकसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क के पास आज सुबह दिनदहाड़े एक चाय दुकानदार पर बदमाशों ने गोली चला दी। घटना में दुकानदार सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि सुमित दुकान पर ग्राहकों को चाय परोस रहे थे, तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और सीधे उन पर फायरिंग कर दी। चाय दुकानदार गंभीर रूप से घायल गोली सुमित के सिर और हाथ में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भाग गए और कई लोग दुकानों व घरों में शरण लेने को मजबूर हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुमित को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी गंभीर हालत के बावजूद इलाज कर रही है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही जोकसर थाना प्रभारी मंटू ने कहा है मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लोगों का कहना है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। भागलपुर के जोकसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क के पास आज सुबह दिनदहाड़े एक चाय दुकानदार पर बदमाशों ने गोली चला दी। घटना में दुकानदार सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि सुमित दुकान पर ग्राहकों को चाय परोस रहे थे, तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और सीधे उन पर फायरिंग कर दी। चाय दुकानदार गंभीर रूप से घायल गोली सुमित के सिर और हाथ में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भाग गए और कई लोग दुकानों व घरों में शरण लेने को मजबूर हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुमित को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी गंभीर हालत के बावजूद इलाज कर रही है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही जोकसर थाना प्रभारी मंटू ने कहा है मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लोगों का कहना है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


