भागलपुर में 20 कार्टन कफ सिरप बरामद:मकान में 6 साल से हो रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने की छापेमारी; एक को पकड़ा

भागलपुर में 20 कार्टन कफ सिरप बरामद:मकान में 6 साल से हो रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने की छापेमारी; एक को पकड़ा

भागलपुर में शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरहेपुरा उत्तर टोला में एक मकान में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की खरीद-बिक्री हो रही। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की। इस युवक मकान से थैला लेकर बाहर निकल रहा था। पुलिस को देखते ही वो थैला फेंककर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसे पकड़ा। जिसके बाद पूरे मकान की तलाशी ली गई। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा उत्तर टोला का है। गिरफ्तार युवक ने 6 साल पहले मकान बनाया था तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार करीब 20 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ है। बरामद सिरप को पिकअप से थाना लाया गया, जहां पुलिस टीम उसकी गिनती और जांच में जुटी हुई है। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक तातारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उसने करीब 6 साल पहले बरहेपुरा मोहल्ले में घर बनाया था और मकान किराए पर दे रखा था। कुछ दिन पहले ही उसने किराएदार को हटाकर खुद वहां रहना शुरू किया था। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उसी मकान से अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का कारोबार किया जा रहा था। मामले में इशाकचक थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। भागलपुर में शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरहेपुरा उत्तर टोला में एक मकान में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की खरीद-बिक्री हो रही। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की। इस युवक मकान से थैला लेकर बाहर निकल रहा था। पुलिस को देखते ही वो थैला फेंककर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसे पकड़ा। जिसके बाद पूरे मकान की तलाशी ली गई। मामला इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा उत्तर टोला का है। गिरफ्तार युवक ने 6 साल पहले मकान बनाया था तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार करीब 20 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ है। बरामद सिरप को पिकअप से थाना लाया गया, जहां पुलिस टीम उसकी गिनती और जांच में जुटी हुई है। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक तातारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उसने करीब 6 साल पहले बरहेपुरा मोहल्ले में घर बनाया था और मकान किराए पर दे रखा था। कुछ दिन पहले ही उसने किराएदार को हटाकर खुद वहां रहना शुरू किया था। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उसी मकान से अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का कारोबार किया जा रहा था। मामले में इशाकचक थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *