भागलपुर में डीएम ने 16 आवेदनों पर सुनाई की:बुजुर्ग व्हीलचेयर पर पहुंचे, कहा- हुजूर मेरी मदद कीजिए, जिलाधिकारी ने अधिकारी को दिए आदेश

भागलपुर में डीएम ने 16 आवेदनों पर सुनाई की:बुजुर्ग व्हीलचेयर पर पहुंचे, कहा- हुजूर मेरी मदद कीजिए, जिलाधिकारी ने अधिकारी को दिए आदेश

भागलपुर में सबका सम्मान जीवन आसान योजना के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 16 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद और विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर भी सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत आम जनता की शिकायतों की सुनवाई की गई। विभिन्न कार्यालयों में हासिल आवेदनों का पंजीकरण कर आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही जनसुनवाई में आए लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा भी कार्यालयों के समीप सुनिश्चित की गई। DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान योजना के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं, ताकि लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से राहत मिल सके। भागलपुर में सबका सम्मान जीवन आसान योजना के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 16 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद और विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा और अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर भी सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत आम जनता की शिकायतों की सुनवाई की गई। विभिन्न कार्यालयों में हासिल आवेदनों का पंजीकरण कर आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही जनसुनवाई में आए लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा भी कार्यालयों के समीप सुनिश्चित की गई। DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान योजना के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं, ताकि लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *