भागलपुर में लिपिक-स्टेनो को निगरानी ने घूस लेते किया गिरफ्तार:एसडीएम ऑफिस में तैनात थे दोनों, सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर मांगा था 70 हजार

भागलपुर में लिपिक-स्टेनो को निगरानी ने घूस लेते किया गिरफ्तार:एसडीएम ऑफिस में तैनात थे दोनों, सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर मांगा था 70 हजार

भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की। लिपिक (किरानी) और एक स्टेनो को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरअसल, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के एवज में 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार बिना पैसे काम करने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पीड़ित ने पटना स्थित निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पटना से कार्रवाई के लिए पहुंची टीम शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी ने जाल बिछाया। पटना से डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में 9 सदस्यीय विशेष टीम भागलपुर पहुंची। जैसे ही अभिजीत कुमार रिश्वत की राशि लेकर SDM कार्यालय पहुंचे, स्टेनो प्रेम कुमार ने उन्हें पैसे लिपिक मयंक कुमार को देने का इशारा किया। पैसे का लेनदेन होते ही सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मयंक कुमार और प्रेम कुमार को हिरासत में लेकर पटना चली गई। उन्हें पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रुपए नहीं देने पर काम पेडिंग में डाल रखा था डीएसपी विद्यांचल प्रसाद ने बताया कि अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। अभिजीत ने सेवा संपुष्टि के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पैसे नहीं देने के कारण उनका कार्य लंबित रखा गया। जिसके बाद अभिजीत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाया गया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की। लिपिक (किरानी) और एक स्टेनो को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरअसल, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से उनकी सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के एवज में 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार बिना पैसे काम करने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पीड़ित ने पटना स्थित निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पटना से कार्रवाई के लिए पहुंची टीम शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी ने जाल बिछाया। पटना से डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में 9 सदस्यीय विशेष टीम भागलपुर पहुंची। जैसे ही अभिजीत कुमार रिश्वत की राशि लेकर SDM कार्यालय पहुंचे, स्टेनो प्रेम कुमार ने उन्हें पैसे लिपिक मयंक कुमार को देने का इशारा किया। पैसे का लेनदेन होते ही सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मयंक कुमार और प्रेम कुमार को हिरासत में लेकर पटना चली गई। उन्हें पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रुपए नहीं देने पर काम पेडिंग में डाल रखा था डीएसपी विद्यांचल प्रसाद ने बताया कि अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि (Service Confirmation) के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। अभिजीत ने सेवा संपुष्टि के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पैसे नहीं देने के कारण उनका कार्य लंबित रखा गया। जिसके बाद अभिजीत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाया गया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *