भागलपुर में 2 भाइयों में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर कुदाल से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि छोटा भाई अपने बड़े भाई के घर के सामने एक कमरा बना रहा था। उसे वो बेचने वाला था। बीच में दीवार देने के विवाद में कुंदन ने अपने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई कन्हैया कुमार पर कुदाल से हमला कर दिया। दोनों के बीच 1 घंटे तक मारपीट हुई। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला की है। पहले भी विवाद चुका है कन्हैया की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। घर के सामने कुंदन मकान का निर्माण कर रहा था और उसे बेचने की तैयारी में था, जिसका विरोध किया गया था। इसी को लेकर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे पहले भी कई बार विवाद कुंदन कर चुका। बदमाशों को हायर कर फायरिंग करवाता है। बताया जाता है कि इलाके में नशे के बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रंगरा थाना अध्यक्ष बिस्बंधु ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में 2 भाइयों में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर कुदाल से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि छोटा भाई अपने बड़े भाई के घर के सामने एक कमरा बना रहा था। उसे वो बेचने वाला था। बीच में दीवार देने के विवाद में कुंदन ने अपने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई कन्हैया कुमार पर कुदाल से हमला कर दिया। दोनों के बीच 1 घंटे तक मारपीट हुई। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला की है। पहले भी विवाद चुका है कन्हैया की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। घर के सामने कुंदन मकान का निर्माण कर रहा था और उसे बेचने की तैयारी में था, जिसका विरोध किया गया था। इसी को लेकर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे पहले भी कई बार विवाद कुंदन कर चुका। बदमाशों को हायर कर फायरिंग करवाता है। बताया जाता है कि इलाके में नशे के बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रंगरा थाना अध्यक्ष बिस्बंधु ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


