भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड संख्या-12 में जमीन विवाद को लेकर परिवार में मारपीट हो गई। आरोप है कि जेठ के बेटे ने अपनी सगी चाची और चचेरी बहन पर कुदाल और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान सरिता कुमारी और उनकी बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागीं और परिजनों की मदद से सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने साक्षी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता सरिता कुमारी ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। इसका फायदा उठाकर जेठ का बेटा नारायण कुमार उर्फ राजू लंबे समय से जमीन हड़पने की नीयत से दबाव बनाता रहा है। विरोध करने पर वह आए दिन झगड़ा करता है। पहले भी धमकी दे चुका है आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद नारायण कुमार ने कुदाल और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनकी बेटी पर गलत नजर रखता है और पहले भी धमकी दे चुका है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले से इलाके में तनाव का माहौल है। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड संख्या-12 में जमीन विवाद को लेकर परिवार में मारपीट हो गई। आरोप है कि जेठ के बेटे ने अपनी सगी चाची और चचेरी बहन पर कुदाल और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान सरिता कुमारी और उनकी बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागीं और परिजनों की मदद से सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने साक्षी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता सरिता कुमारी ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। इसका फायदा उठाकर जेठ का बेटा नारायण कुमार उर्फ राजू लंबे समय से जमीन हड़पने की नीयत से दबाव बनाता रहा है। विरोध करने पर वह आए दिन झगड़ा करता है। पहले भी धमकी दे चुका है आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद नारायण कुमार ने कुदाल और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनकी बेटी पर गलत नजर रखता है और पहले भी धमकी दे चुका है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले से इलाके में तनाव का माहौल है।


