भागलपुर में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा:किशोर की मौत, 2 युवकों की हालत गंभीर; उग्र भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, 2 घंटे तक रोड जाम रखा

भागलपुर में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा:किशोर की मौत, 2 युवकों की हालत गंभीर; उग्र भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, 2 घंटे तक रोड जाम रखा

भागलपुर रविवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 2 युवकों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पिथना गांव निवासी मोहम्मद राजू के पुत्र मुमताज(16) के तौर पर हुई है। घायलों का इलाज मायगंज में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीनों नमाज अदा कर बाइक से चाय पीने के लिए चौक की ओर जा रहे थे। ओवर स्पीड पिकअप ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर नशे की हालत में था। खुद शराब पीने की पुष्टि की है। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के गरोतिया चौक की है। 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रखा प्रत्यक्षदर्शी छोटू ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुमताज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों साथी सड़क पर गिर पड़े। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भागलपुर-गोराडीह मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ड्राइवर को लोगों ने पीटा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाकर शांत कराया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी। हालांकि उसने यह भी कहा कि वह रोज शराब नहीं पीता, आज ही पी थी। भागलपुर रविवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 2 युवकों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पिथना गांव निवासी मोहम्मद राजू के पुत्र मुमताज(16) के तौर पर हुई है। घायलों का इलाज मायगंज में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीनों नमाज अदा कर बाइक से चाय पीने के लिए चौक की ओर जा रहे थे। ओवर स्पीड पिकअप ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर नशे की हालत में था। खुद शराब पीने की पुष्टि की है। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के गरोतिया चौक की है। 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रखा प्रत्यक्षदर्शी छोटू ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुमताज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों साथी सड़क पर गिर पड़े। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भागलपुर-गोराडीह मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ड्राइवर को लोगों ने पीटा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाकर शांत कराया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी। हालांकि उसने यह भी कहा कि वह रोज शराब नहीं पीता, आज ही पी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *