सहरसा में चूल्हे की चिंगारी से 6 घर जले:जेवर-अनाज जलकर राख; लाखों का नुकसान, एक घंटे देरी से पहुंची दमकल

सहरसा में चूल्हे की चिंगारी से 6 घर जले:जेवर-अनाज जलकर राख; लाखों का नुकसान, एक घंटे देरी से पहुंची दमकल

सहरसा के पतरघट प्रखंड में मंगलवार शाम आग लगने से लगभग 6 घर जलकर राख हो गए। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली एक चिनगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना जम्हरा पंचायत के वार्ड नंबर-1 में हुई। पीड़ित महिला आशा देवी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर के बड़े सदस्य बाहर गए हुए थे, और बच्चे खाना बना रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी फूस के घर पर जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की टीम एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। अग्निशमन दस्ता के पहुंचने तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में प्रकाश महतो, मोहन महतो और वृहस्पति महतो के घर पूरी तरह जल गए। आग से घर में रखे कीमती जेवर, कपड़े, साल भर का अनाज, संदूक और गोदरेज सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ितों के पास अब रहने के लिए घर और खाने के लिए अनाज नहीं बचा है। क्षति का किया जा रहा आकलन घटना की सूचना मिलने पर पतरघट अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार घर पूरी तरह जल गए हैं। अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सहरसा के पतरघट प्रखंड में मंगलवार शाम आग लगने से लगभग 6 घर जलकर राख हो गए। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली एक चिनगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना जम्हरा पंचायत के वार्ड नंबर-1 में हुई। पीड़ित महिला आशा देवी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर के बड़े सदस्य बाहर गए हुए थे, और बच्चे खाना बना रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी फूस के घर पर जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की टीम एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। अग्निशमन दस्ता के पहुंचने तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में प्रकाश महतो, मोहन महतो और वृहस्पति महतो के घर पूरी तरह जल गए। आग से घर में रखे कीमती जेवर, कपड़े, साल भर का अनाज, संदूक और गोदरेज सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ितों के पास अब रहने के लिए घर और खाने के लिए अनाज नहीं बचा है। क्षति का किया जा रहा आकलन घटना की सूचना मिलने पर पतरघट अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार घर पूरी तरह जल गए हैं। अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *