बेतिया में होमगार्ड ने छात्र को मोबाइल चोर समझकर पीटा:बचाने आई बहन भी घायल; अस्पताल में भर्ती, जवान फरार

बेतिया में होमगार्ड ने छात्र को मोबाइल चोर समझकर पीटा:बचाने आई बहन भी घायल; अस्पताल में भर्ती, जवान फरार

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक होमगार्ड जवान ने आठवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र को मोबाइल चोर समझकर पीट दिया। अपने भाई को पिटता देख बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी जवान ने नहीं बख्शा, जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना बेतिया के जीएमसीएच परिसर में हुई। बसवरिया निवासी 12 वर्षीय छात्र अयूब अंसारी अपने सहपाठियों के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था। रास्ते में उसे जमीन पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। अयूब ने मोबाइल उठाकर उसे साफ करना शुरू किया, ताकि मालिक को लौटा सके। होमगार्ड जवान ने हुसैन परवीन को भी पीटा
इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान नागेंद्र प्रसाद यादव ने अयूब को मोबाइल चोर समझ लिया। बिना सच्चाई जाने जवान ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी। भाई को पिटता देख अयूब की बहन हुसैन परवीन बीच-बचाव के लिए आगे आई। आरोप है कि होमगार्ड जवान ने हुसैन परवीन को भी पीटा। इस घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट के कारण हुसैन परवीन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका इलाज जारी है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद आरोपी होमगार्ड जवान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के कारण पांच से छह अन्य छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक होमगार्ड जवान ने आठवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र को मोबाइल चोर समझकर पीट दिया। अपने भाई को पिटता देख बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी जवान ने नहीं बख्शा, जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना बेतिया के जीएमसीएच परिसर में हुई। बसवरिया निवासी 12 वर्षीय छात्र अयूब अंसारी अपने सहपाठियों के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था। रास्ते में उसे जमीन पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। अयूब ने मोबाइल उठाकर उसे साफ करना शुरू किया, ताकि मालिक को लौटा सके। होमगार्ड जवान ने हुसैन परवीन को भी पीटा
इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान नागेंद्र प्रसाद यादव ने अयूब को मोबाइल चोर समझ लिया। बिना सच्चाई जाने जवान ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी। भाई को पिटता देख अयूब की बहन हुसैन परवीन बीच-बचाव के लिए आगे आई। आरोप है कि होमगार्ड जवान ने हुसैन परवीन को भी पीटा। इस घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट के कारण हुसैन परवीन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका इलाज जारी है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद आरोपी होमगार्ड जवान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के कारण पांच से छह अन्य छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *