बेतिया में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:1 की हालत गंभीर; बेटे के साथ बैंक बैलेंस चेक कर लौट रहे मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर

बेतिया में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:1 की हालत गंभीर; बेटे के साथ बैंक बैलेंस चेक कर लौट रहे मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर

बेतिया में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चौथा आरोपी गंभीर रूप से घायल है। इनमें दो पिता-पुत्र हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सिकटा थाना क्षेत्र के अट्ठाइसलखा पुल के पास की है। मृतकों की पहचान कंगली निवासी नेयाज मियां (30 वर्ष) और उनके पिता फैयाज मियां (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की 2 तस्वीरें… कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार पढ़िए..
सिकटा की ओर से एक बाइक पर कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी घोघ उर्फ फैयाज मियां अपने बेटे नेयाज मियां उर्फ मिठू के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान अठ्ठाइसलाखा पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। उस बाइक पर नेपाल के परसा भिस्वा निवासी कमरुल और अरमान मियां सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेयाज मियां, फैयाज मियां और अरमान मियां की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में चौथे व्यक्ति कमरूल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए। नेयाज मियां काठमांडू में मोटरसाइकिल इंजन मिस्त्री का काम करते थे और कुछ दिनों के लिए घर आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नेयाज मियां अपने पिता फैयाज मियां के साथ सिकटा गए थे। वे अपने बैंक खाते में जमा राशि की जांच कराने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों दोपहर करीब 3 बजे घर लौट रहे थे। प्रतक्षदर्शियों के मुताबिक, नेपाल की बाइक गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पति-बेटा बाइक से, मैं ऑटो से आ रही थी
मृतक फैयाज मियां की पत्नी ने बताया कि परिवार बैंक और बाजार के काम से सिकटा गया था। काम खत्म होने के बाद उनके पति और बेटा बाइक से घर लौट रहे थे, जबकि वह अन्य लोगों के साथ ऑटो से आ रही थीं। रास्ते में ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली। बेतिया में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चौथा आरोपी गंभीर रूप से घायल है। इनमें दो पिता-पुत्र हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सिकटा थाना क्षेत्र के अट्ठाइसलखा पुल के पास की है। मृतकों की पहचान कंगली निवासी नेयाज मियां (30 वर्ष) और उनके पिता फैयाज मियां (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की 2 तस्वीरें… कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार पढ़िए..
सिकटा की ओर से एक बाइक पर कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी घोघ उर्फ फैयाज मियां अपने बेटे नेयाज मियां उर्फ मिठू के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान अठ्ठाइसलाखा पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। उस बाइक पर नेपाल के परसा भिस्वा निवासी कमरुल और अरमान मियां सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेयाज मियां, फैयाज मियां और अरमान मियां की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में चौथे व्यक्ति कमरूल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए। नेयाज मियां काठमांडू में मोटरसाइकिल इंजन मिस्त्री का काम करते थे और कुछ दिनों के लिए घर आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नेयाज मियां अपने पिता फैयाज मियां के साथ सिकटा गए थे। वे अपने बैंक खाते में जमा राशि की जांच कराने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों दोपहर करीब 3 बजे घर लौट रहे थे। प्रतक्षदर्शियों के मुताबिक, नेपाल की बाइक गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पति-बेटा बाइक से, मैं ऑटो से आ रही थी
मृतक फैयाज मियां की पत्नी ने बताया कि परिवार बैंक और बाजार के काम से सिकटा गया था। काम खत्म होने के बाद उनके पति और बेटा बाइक से घर लौट रहे थे, जबकि वह अन्य लोगों के साथ ऑटो से आ रही थीं। रास्ते में ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *