बेगूसराय में बाइक सवार 2 भाई समेत 3 को रौंदा:घर से काम के लिए निकले थे तीनों, रास्ते में कार ने मार दी टक्कर; डेढ़ घंटे रोड जाम

बेगूसराय में बाइक सवार 2 भाई समेत 3 को रौंदा:घर से काम के लिए निकले थे तीनों, रास्ते में कार ने मार दी टक्कर; डेढ़ घंटे रोड जाम

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हरपुर चौक के पास की है। घायलों की पहचान बरौनी थाना के लदौरा के रहने वाले सुकेश कुमार (26), हरदेव पासवान (41) और हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रमोद कुमार (43) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और बरौनी रिफाइनरी विस्तारीकरण परियोजना में कार्यरत एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। रोज की तरह आज भी तीनों एक ही बाइक से काम करने जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर चौक के पास तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। स्पीड नियंत्रण के उपाय नहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रिफाइनरी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तीनों घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल भेजा गया। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण 2 लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि हालत स्थिर रहने के कारण एक का इलाज चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हरपुर चौक को जाम कर दिया। जिससे दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि यहां बराबर हादसा हो रहा है, लेकिन स्पीड नियंत्रण का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। ट्रैफिक अव्यवस्थित रहने के कारण बराबर हादसा हो रहे हैं। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग सड़क जाम कर रहे मजदूरों का कहना था कि हम लोग 5 साल से यहां काम करने जा रहे हैं। हरपुर चौक काफी अस्त-व्यस्त जगह है। इसके बावजूद न तो ब्रेकर और न ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है। किस समय कब हादसा हो जाता है, पता ही नहीं चलता है। काम करने के लिए जाते हैं तो वहां काम का प्रेशर रहता है। चौक के दोनों और ब्रेकर बनाया जाए, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए। यह व्यवस्था रहती तो आज हमारे तीन साथी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी-मौत से नहीं जूझ रहे होते। आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा हादसे में 2 भाई और उनके बहनोई घायल हुए हैं, तीनों साथ-साथ काम करने आ रहे थे। सड़क जाम करने में घायल के परिवार की महिलाएं भी थी। इन लोगों का कहना था 8:00 बजे रोज की तरह काम करने के लिए घर से निकले थे। थोड़ी देर के बाद हादसे की सूचना मिली। सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलते बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी को भी बुलाया गया। तीनों घायल का समुचित इलाज का आश्वासन दिए जाने पर डेढ़ घंटा बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया है। ग्लोकल हॉस्पिटल के मैनेजर कन्हैया कुमार ने बताया कि हरपुर में हुए एक्सिडेंट के बाद तीन लोगों को यहां लाया गया था। इमरजेंसी इलाज करने के बाद सुकेश कुमार और हरदेव पासवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि प्रमोद कुमार का इलाज ग्लोकल हॉस्पिटल में चल रहा है। बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हरपुर चौक के पास की है। घायलों की पहचान बरौनी थाना के लदौरा के रहने वाले सुकेश कुमार (26), हरदेव पासवान (41) और हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रमोद कुमार (43) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और बरौनी रिफाइनरी विस्तारीकरण परियोजना में कार्यरत एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। रोज की तरह आज भी तीनों एक ही बाइक से काम करने जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर चौक के पास तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। स्पीड नियंत्रण के उपाय नहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रिफाइनरी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तीनों घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल भेजा गया। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण 2 लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि हालत स्थिर रहने के कारण एक का इलाज चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हरपुर चौक को जाम कर दिया। जिससे दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि यहां बराबर हादसा हो रहा है, लेकिन स्पीड नियंत्रण का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। ट्रैफिक अव्यवस्थित रहने के कारण बराबर हादसा हो रहे हैं। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग सड़क जाम कर रहे मजदूरों का कहना था कि हम लोग 5 साल से यहां काम करने जा रहे हैं। हरपुर चौक काफी अस्त-व्यस्त जगह है। इसके बावजूद न तो ब्रेकर और न ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है। किस समय कब हादसा हो जाता है, पता ही नहीं चलता है। काम करने के लिए जाते हैं तो वहां काम का प्रेशर रहता है। चौक के दोनों और ब्रेकर बनाया जाए, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए। यह व्यवस्था रहती तो आज हमारे तीन साथी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी-मौत से नहीं जूझ रहे होते। आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा हादसे में 2 भाई और उनके बहनोई घायल हुए हैं, तीनों साथ-साथ काम करने आ रहे थे। सड़क जाम करने में घायल के परिवार की महिलाएं भी थी। इन लोगों का कहना था 8:00 बजे रोज की तरह काम करने के लिए घर से निकले थे। थोड़ी देर के बाद हादसे की सूचना मिली। सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलते बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी को भी बुलाया गया। तीनों घायल का समुचित इलाज का आश्वासन दिए जाने पर डेढ़ घंटा बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया है। ग्लोकल हॉस्पिटल के मैनेजर कन्हैया कुमार ने बताया कि हरपुर में हुए एक्सिडेंट के बाद तीन लोगों को यहां लाया गया था। इमरजेंसी इलाज करने के बाद सुकेश कुमार और हरदेव पासवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि प्रमोद कुमार का इलाज ग्लोकल हॉस्पिटल में चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *