बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। जहां बुजुर्ग का शव मिला है, वह इलाका नशे के कारोबार के लिए बदनाम है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव स्थित वार्ड नंबर-12 के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद वकील (50) के रूप में की गई है। मोहम्मद वकील पेशे से रसोइया (भोज में खाना बनाने वाला) का काम करता था। रविवार को वह घर से कहकर निकला था कि जरुरी काम से ज्ञान टोल जा रहे हैं। उसने कहा था कि ज्ञान टोल से पैसा लाना है, लेकिन रविवार को जाने के बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों को लगा कहीं भोज में काम करने गए होंगे। आज स्थानीय लोगों ने कमला स्थान के पास बांध के बगल में स्थित गंगा नदी के ढाब (जमा पानी) में लाश देखी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब लाश को पानी से बाहर निकाला गया, तब उसकी पहचान मोहम्मद वकील के रूप में हुई। घटना स्थल को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं है। घटनास्थल के पास घसीटे जाने के निशान भी मिले जिस जगह मोहम्मद वकील की लाश मिली है, वह क्षेत्र स्मैक और शराब के अवैध कारोबार के लिए चर्चित है। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। घटनास्थल के समीप घसीटे जाने का निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन या किसी अन्य रंजिश में उनकी हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया गया। जिससे कि डूबने से मौत साबित हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि लाश को पानी से बाहर निकाल लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। जहां बुजुर्ग का शव मिला है, वह इलाका नशे के कारोबार के लिए बदनाम है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव स्थित वार्ड नंबर-12 के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद वकील (50) के रूप में की गई है। मोहम्मद वकील पेशे से रसोइया (भोज में खाना बनाने वाला) का काम करता था। रविवार को वह घर से कहकर निकला था कि जरुरी काम से ज्ञान टोल जा रहे हैं। उसने कहा था कि ज्ञान टोल से पैसा लाना है, लेकिन रविवार को जाने के बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों को लगा कहीं भोज में काम करने गए होंगे। आज स्थानीय लोगों ने कमला स्थान के पास बांध के बगल में स्थित गंगा नदी के ढाब (जमा पानी) में लाश देखी। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब लाश को पानी से बाहर निकाला गया, तब उसकी पहचान मोहम्मद वकील के रूप में हुई। घटना स्थल को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं है। घटनास्थल के पास घसीटे जाने के निशान भी मिले जिस जगह मोहम्मद वकील की लाश मिली है, वह क्षेत्र स्मैक और शराब के अवैध कारोबार के लिए चर्चित है। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। घटनास्थल के समीप घसीटे जाने का निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन या किसी अन्य रंजिश में उनकी हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया गया। जिससे कि डूबने से मौत साबित हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि लाश को पानी से बाहर निकाल लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


