बेगूसराय में SUV ने पति-पत्नी को रौंदा:मौके पर दोनों की मौत, मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे; आक्रोशित लोगों ने किया NH-333B जाम

बेगूसराय में SUV ने पति-पत्नी को रौंदा:मौके पर दोनों की मौत, मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे; आक्रोशित लोगों ने किया NH-333B जाम

बेगूसराय में NH-333B पर तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह घर से निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार की है। ड्राइवर दो बॉडीगार्ड को लेकर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। लोगों ने ड्राइवर और दोनों गार्ड को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मृतकों की पहचान श्रीनगर गांव के नथुनी यादव(55) और पत्नी इंदु देवी(52) के तौर पर हुई है। हादसे के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

पीछे से मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक रोज की तरह आज भी दोनों सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। श्रीनगर-मोहनपुर गांव के पास पीछे से आ रही महिंद्रा XUV700 ने रौंद दिया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन पति-पत्नी को संभलने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NH-333B को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में नाकाम है। यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए और यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। ड्राइवर की तलाश जारी ​घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार पर POLICE का स्टिकर भी लगा हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। बेगूसराय में NH-333B पर तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह घर से निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार की है। ड्राइवर दो बॉडीगार्ड को लेकर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। लोगों ने ड्राइवर और दोनों गार्ड को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मृतकों की पहचान श्रीनगर गांव के नथुनी यादव(55) और पत्नी इंदु देवी(52) के तौर पर हुई है। हादसे के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

पीछे से मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक रोज की तरह आज भी दोनों सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। श्रीनगर-मोहनपुर गांव के पास पीछे से आ रही महिंद्रा XUV700 ने रौंद दिया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन पति-पत्नी को संभलने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NH-333B को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में नाकाम है। यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए और यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। ड्राइवर की तलाश जारी ​घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार पर POLICE का स्टिकर भी लगा हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *