बेगूसराय में 2 दिन से लापता युवक की मिली लाश:गाड़ी खरीदने को डेढ़ लाख रुपए लेकर निकला था, पैसे के लालच में हत्या की आशंका

बेगूसराय में 2 दिन से लापता युवक की मिली लाश:गाड़ी खरीदने को डेढ़ लाख रुपए लेकर निकला था, पैसे के लालच में हत्या की आशंका

बेगूसराय में 24 दिसंबर से लापता युवक की लाश आज उसके गांव से ही पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई है। बदमाशों ने हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया था। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट की है। मृतक युवक बिहट गांव के रहने वाले नीरज कुमार सिंह उर्फ गोरेलाल सिंह का पुत्र राहुल कुमार (24 वर्ष) है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल 24 दिसंबर से लापता था। परिजन सब जगह उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। नहीं मिलने पर गुरुवार को पुलिस को सूचना दी गई थी। खोज चल रही थी, इसी दौरान दोपहर में लोगों ने बीहट मंझलीवन में गोरेलाल सिंह के पानी लगे गड्ढे में राहुल की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने किसी बहाने उसे घर से बुलाया और मारपीट करने के बाद हत्या कर लाश को उसी के गड्ढे में फेंक दिया है। मृतक के रिश्तेदार पंकज सिंह ने बताया कि राहुल 24 दिसंबर को गायब हो गया था, उसके दोस्तों ने ही साजिश करके हत्या किया है। गाड़ी खरीदने के लिए घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर निकला था राहुल गाड़ी खरीदना चाहता था, जिसके लिए डेढ़ लाख रुपया लेकर घर से निकला था। आशंका है कि दोस्तों ने डेढ़ लाख के चक्कर उसकी हत्या की है। राहुल गांव में ही रहकर खेती बाड़ी में पिता की मदद करता था, ट्रैक्टर और पंपसेट रखे हुए थे, जिसमें वह मदद करता था। ठेकेदार को मजदूर भी सप्लाई करता था। हम लोग उसी दिन से तलाश कर रहे थे, पुलिस को भी सूचना दिया था, आज पुलिस को ही लाश पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद हम लोग पहुंचे, बुरी तरह से मारपीट कर हत्या किया गया है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। बेगूसराय में 24 दिसंबर से लापता युवक की लाश आज उसके गांव से ही पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई है। बदमाशों ने हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया था। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट की है। मृतक युवक बिहट गांव के रहने वाले नीरज कुमार सिंह उर्फ गोरेलाल सिंह का पुत्र राहुल कुमार (24 वर्ष) है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल 24 दिसंबर से लापता था। परिजन सब जगह उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। नहीं मिलने पर गुरुवार को पुलिस को सूचना दी गई थी। खोज चल रही थी, इसी दौरान दोपहर में लोगों ने बीहट मंझलीवन में गोरेलाल सिंह के पानी लगे गड्ढे में राहुल की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने किसी बहाने उसे घर से बुलाया और मारपीट करने के बाद हत्या कर लाश को उसी के गड्ढे में फेंक दिया है। मृतक के रिश्तेदार पंकज सिंह ने बताया कि राहुल 24 दिसंबर को गायब हो गया था, उसके दोस्तों ने ही साजिश करके हत्या किया है। गाड़ी खरीदने के लिए घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर निकला था राहुल गाड़ी खरीदना चाहता था, जिसके लिए डेढ़ लाख रुपया लेकर घर से निकला था। आशंका है कि दोस्तों ने डेढ़ लाख के चक्कर उसकी हत्या की है। राहुल गांव में ही रहकर खेती बाड़ी में पिता की मदद करता था, ट्रैक्टर और पंपसेट रखे हुए थे, जिसमें वह मदद करता था। ठेकेदार को मजदूर भी सप्लाई करता था। हम लोग उसी दिन से तलाश कर रहे थे, पुलिस को भी सूचना दिया था, आज पुलिस को ही लाश पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद हम लोग पहुंचे, बुरी तरह से मारपीट कर हत्या किया गया है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *