बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी से 37,750 रुपए की लूट:कलेक्शन करके वापस लौट रहा था; बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोका, गाड़ी से दिया धक्का

बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी से 37,750 रुपए की लूट:कलेक्शन करके वापस लौट रहा था; बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोका, गाड़ी से दिया धक्का

बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी से लूट हुई है। बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित नीरज कुमार सिंह मुंगेर के चंडिका स्थान इलाके का रहने वाला है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में काम करता है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र में पिपरा-समसा पथ पर मेंहदौली स्कूल के पास की है। पीड़ित कर्मी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि समूह से कलेक्शन करके लौट रहा था। रास्ते में पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। कपड़ा खींचकर जबरदस्ती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। मेरे पॉकेट में 37,750 रुपए था, छीनकर फरार हो गया। लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पहले कर्मी को रोका, फिर मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद रुपए लूट लिए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी से लूट हुई है। बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित नीरज कुमार सिंह मुंगेर के चंडिका स्थान इलाके का रहने वाला है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में काम करता है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र में पिपरा-समसा पथ पर मेंहदौली स्कूल के पास की है। पीड़ित कर्मी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि समूह से कलेक्शन करके लौट रहा था। रास्ते में पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। कपड़ा खींचकर जबरदस्ती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। मेरे पॉकेट में 37,750 रुपए था, छीनकर फरार हो गया। लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पहले कर्मी को रोका, फिर मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद रुपए लूट लिए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *