बरनाला में अमृतधारी-महिला बेटी संग पानी की टंकी पर चढ़ी:तेज बारिश में पेट्रोल लेकर बैठीं; बोलीं- पति के अत्याचारों से परेशान हूं

बरनाला में अमृतधारी-महिला बेटी संग पानी की टंकी पर चढ़ी:तेज बारिश में पेट्रोल लेकर बैठीं; बोलीं- पति के अत्याचारों से परेशान हूं

बरनाला जिले के रूडेके कलां गांव में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान एक अमृतधारी महिला अपनी बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। टंकी पर चढ़ी गुरजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति नारायण सिंह के कथित अत्याचारों से तंग आकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई। उसकी 18 वर्षीय बेटी मनवीर कौर भी उसके साथ थी। 21 साल पहले हुई थी शादी गुरजीत कौर के अनुसार, उसकी शादी 21 साल पहले धार्मिक रीति-रिवाजों से नारायण सिंह से हुई थी। नारायण सिंह की पहले दो शादियां हो चुकी थीं, लेकिन संतान न होने के कारण उन्होंने गुरजीत कौर से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, एक 9 साल का बेटा और एक 18 साल की बेटी। बोलीं- रिश्तेदार पति को जमीन के लिए उकसा रहे गुरजीत कौर ने आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से उसके पति के रिश्तेदार और परिवार वाले नारायण सिंह की 28 एकड़ जमीन और अन्य संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से उसे उकसा रहे हैं। उसने बताया कि उसने अपने पति की सभी संपत्तियों पर कोर्ट से स्टे भी लिया है। मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप गुरजीत कौर ने कहा कि इसी वजह से उसे और उसके बच्चों को परेशान किया जा रहा है। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर घर से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन उसे अब तक कोई न्याय नहीं मिला है। उसने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वहां से भी उन्हें अपमान के अलावा कोई मदद नहीं मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *