ललितपुर में युवक से 10 लाख की ठगी:निवेश के नाम पर जमीन-जेवर बिकवाए, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

ललितपुर में युवक से 10 लाख की ठगी:निवेश के नाम पर जमीन-जेवर बिकवाए, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

ललितपुर जिले के ग्राम कुआघोषी निवासी छत्रपाल सिंह ने मुंबई निवासी एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छत्रपाल सिंह ने महरौनी कोतवाली में निवेश के नाम पर ठगी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित छत्रपाल सिंह पुत्र माधव सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पहचान फोन के माध्यम से दशरथ कोखरे नामक व्यक्ति से हुई थी, जो वर्तमान में नवी मुंबई, महाराष्ट्र में रहता है। आरोपी ने स्वयं को सोहम इम्पैक्स नामक फर्म से जुड़ा बताया और उसमें निवेश करने का प्रस्ताव दिया। दशरथ ने छत्रपाल को हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक मुनाफा देने और समय पर पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर छत्रपाल ने अपनी जमीन और जेवर गिरवी रखकर पैसों की व्यवस्था की। इसके बाद 15 जुलाई 2025 को उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से फर्म के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। कुछ समय तक आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन जब लंबे समय बाद भी न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस हुआ, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छत्रपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी दशरथ कोखरे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *