बांके बिहारी में VIP दर्शन के नाम पर करता था दोस्ती, फिर बना लेता था अश्लील वीडियो, कई युवतियों हुईं शिकार

बांके बिहारी में VIP दर्शन के नाम पर करता था दोस्ती, फिर बना लेता था अश्लील वीडियो, कई युवतियों हुईं शिकार

Mathura Crime News: वृंदावन की गलियों से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां VIP दर्शन के नाम पर एक युवक महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर चौंका दिया। प्रिंस वर्मा, जिसे प्रिंस ठाकुर भी कहा जाता है, खुद को बांके बिहारी मंदिर का पांडा बताता था। लेकिन उसका असली इरादा बहुत गलत था। वह महिलाओं और युवतियों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाता था और फिर पैसे की ठगता था। अब पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता ने खोली पूरी पोल

एक युवती ने हिम्मत करके पुलिस को अपनी कहानी सुनाई। करीब एक साल पहले उसकी प्रिंस से मुलाकात हुई। प्रिंस ने खुद को मंदिर का बड़ा पांडा बताया और VIP दर्शन कराने का लालच दिया। इसी बहाने उसने युवती से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीता। एक दिन प्रिंस ने युवती को बांके बिहारी मंदिर के VIP दर्शन के नाम पर बुलाया। वहां से वह उसे एक दुकान पर कॉफी पीने ले गया। वहां प्रिंस ने चालाकी से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनने के बाद उसने अपना असली रंग दिखाया। उसने युवती से एक लाख रुपये मांगे। जब युवती ने पैसे देने से मना किया, तो प्रिंस ने गुस्से में वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस वीडियो के वायरल होने पर वृंदावन कोतवाली में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। सीओ सदर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब प्रिंस वर्मा उर्फ प्रिंस ठाकुर की तलाश में जुटी है। जांच में पता चला है कि प्रिंस ने सिर्फ इस एक युवती को ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी होटल में बुलाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए हैं। वह VIP दर्शन और मंदिर के रसूखदार होने का झूठा दावा करके सबको फंसाता था।

कई महिलाएं हो सकती हैं शिकार

पुलिस को शक है कि प्रिंस ने 7-8 अन्य युवतियों के साथ भी ऐसा ही किया है। वह भक्तों के विश्वास का फायदा उठाकर यह गंदा खेल खेलता था। अब फरार प्रिंस को पकड़ने के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला वृंदावन जैसे पवित्र जगह पर हुए अपराध की वजह से और भी गंभीर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *