बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न,धोखाधड़ी और बिना तलाक के तीन शादियां करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार की संध्या शंभूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शंभूगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव निवासी जयप्रकाश मंडल की पुत्री करीब 28 वर्षीय नीलू कुमारी ने अपने पति मुंगेर जिले के फरदा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय नवनीत राज पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं।नीलू कुमारी का कहना है कि फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद प्रेम विवाह करने वाले पति ने बेटी के जन्म के बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 2024 में दोनों की शादी हुई
जानकारी के अनुसार,नीलू कुमारी दिल्ली के नोएडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं। वर्ष 2023 में उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से नवनीत राज से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और बाद में परिजनों की सहमति से वर्ष 2024 में दोनों की शादी कर दी गई। शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे और इसी बीच दंपती को एक पुत्री का जन्म भी हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पुत्री के जन्म के बाद पति नवनीत राज का व्यवहार अचानक बदल गया। बेटी होने से नाराज होकर वह नीलू को ताने देने लगा और दहेज में 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। पहली पत्नी को छोड़कर उससे विवाह किया
नीलू कुमारी ने बताया कि इस दौरान उसे यह भी जानकारी मिली कि नवनीत राज पहले से शादीशुदा था और पहली पत्नी को छोड़कर उसने उससे विवाह किया था।दहेज की मांग पूरी न होने पर नवनीत राज ने मधुबनी जिले की शिवानी कुमारी से तीसरी शादी भी कर ली। शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही
घटना से आहत नीलू कुमारी सोमवार को अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंचीं और पति नवनीत राज के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में दहेज उत्पीड़न,धोखाधड़ी,मानसिक प्रताड़ना और बिना तलाक के दूसरी व तीसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न,धोखाधड़ी और बिना तलाक के तीन शादियां करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार की संध्या शंभूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शंभूगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव निवासी जयप्रकाश मंडल की पुत्री करीब 28 वर्षीय नीलू कुमारी ने अपने पति मुंगेर जिले के फरदा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय नवनीत राज पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं।नीलू कुमारी का कहना है कि फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद प्रेम विवाह करने वाले पति ने बेटी के जन्म के बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 2024 में दोनों की शादी हुई
जानकारी के अनुसार,नीलू कुमारी दिल्ली के नोएडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं। वर्ष 2023 में उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से नवनीत राज से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और बाद में परिजनों की सहमति से वर्ष 2024 में दोनों की शादी कर दी गई। शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे और इसी बीच दंपती को एक पुत्री का जन्म भी हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पुत्री के जन्म के बाद पति नवनीत राज का व्यवहार अचानक बदल गया। बेटी होने से नाराज होकर वह नीलू को ताने देने लगा और दहेज में 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। पहली पत्नी को छोड़कर उससे विवाह किया
नीलू कुमारी ने बताया कि इस दौरान उसे यह भी जानकारी मिली कि नवनीत राज पहले से शादीशुदा था और पहली पत्नी को छोड़कर उसने उससे विवाह किया था।दहेज की मांग पूरी न होने पर नवनीत राज ने मधुबनी जिले की शिवानी कुमारी से तीसरी शादी भी कर ली। शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही
घटना से आहत नीलू कुमारी सोमवार को अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंचीं और पति नवनीत राज के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में दहेज उत्पीड़न,धोखाधड़ी,मानसिक प्रताड़ना और बिना तलाक के दूसरी व तीसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


