बंडा में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम:हत्या कर बोरे में शव भरकर फेंका था, परिजन ने गांव के लोगों पर लगाए आरोप, मकान गिराने की मांग

बंडा में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम:हत्या कर बोरे में शव भरकर फेंका था, परिजन ने गांव के लोगों पर लगाए आरोप, मकान गिराने की मांग

सागर में हत्या कर बोरे में शव भरकर सड़क किनारे फेंकने के मामले में रविवार को मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। वे बंडा के बरा चौराहे पर सड़क पर शव रखकर बैठ गए। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके मकान गिराने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। मामले में हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कर्रापुर में राजा ढाबा के पास सड़क किनारे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। बोरे पर बाहर की तरफ खून लगा हुआ था। खून देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कर्रापुर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जब बोरे को खोला, तो उसके अंदर पुरुष का शव मिला। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा बनाया। मामला जांच में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र पिता कोमल अहिरवार उम्र 38 साल निवासी ग्राम भेड़ा बंडा के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार शाम को घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घर में उसकी पत्नी और 12 साल की बेटी है। मृतक बकरी चराने का काम करता था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, जाम लगाया
रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर बंडा के बरा चौराहे पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर झुलसाने वाली धूप में बैठ गए। परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के हरिशंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या कराई है। वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से गया था। रात करीब 9.30 बजे पत्नी ने बात की तो आधे घंटे में घर आने का बोला था। लेकिन वह नहीं आया और मोबाइल बंद हो गया था। उन्होंने मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और उनके मकान गिराने की मांग की है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की भी मांग की। मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई
वारदात में मृतक महेंद्र के शरीर पर कुल्हाड़ी के घाव है। उसके माथे और सिर पर चोटों के निशान हैं। एक कान कटा है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को साड़ी की रस्सी बनाकर बांधा और बोरे में भरकर गाड़ी में रखकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मृतक के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा भी मिला है। बहेरिया थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या कर युवक का शव बोरे में भरकर फेंका
सागर जिले में कानपुर हाइवे पर कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास खून से सने बोरे में शव बरामद हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। पूरी खबर पढें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *