बागपत में देवर ने भाभी की ईंट मारकर हत्या की:आरोपी छत से कूदकर की आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

बागपत में देवर ने भाभी की ईंट मारकर हत्या की:आरोपी छत से कूदकर की आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

बागपत में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में युवक ने अपनी भाभी की ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव का है। घर में अकेली थीं महिला मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है। जिनकी शादी नवीन से हुई थी। घटना के समय नवीन अपनी वेल्डिंग की दुकान पर थे। घर में चंचल और उनकी चार माह की बेटी मौजूद थीं। आरोप है कि देवर साहिल, जो शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। घर पहुंचा और किसी बात को लेकर भाभी से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने ईंट उठाकर चंचल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छत से कूदकर जान देने की कोशिश भाभी की हत्या के बाद आरोपी साहिल मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूद गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरोगा कपिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *