आजमनगर में युवक को बदमाशों ने मारी गोली:प्राइवेट पार्ट में भी आई चोट, थाना प्रभारी ने कहा- घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं

आजमनगर में युवक को बदमाशों ने मारी गोली:प्राइवेट पार्ट में भी आई चोट, थाना प्रभारी ने कहा- घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं

आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामलें के जांच में जुट गई। घटना मर्वतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में हुई। जांघ में लगी गोली घायल युवक की पहचान हारून रशीद के 20 वर्षीय पुत्र कौनेन आलम के रूप में हुई। घायल कौनेन आलम को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। डॉ. ख्वाजा इनायत रसूल ने बताया कि युवक के दाहिने जांघ में गोली लगी है, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में चोट आई है और काफी खून बह रहा था। परिजनों से भी पूछताछ पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सड़क और अन्य जगहों पर गिरे खून के निशानों की निगरानी की और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है और आगे की छानबीन जारी है। स्थानीय लोगों ने क्या कहा इस घटना पर सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजमनगर पुलिस को बार-बार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से क्षेत्र में शराब, स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन से अवगत कराया गया है, जो ऐसी घटनाओं की जड़ हैं। निजामी ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो स्थानीय प्रशासन की मौन सहमति को दर्शाती है। आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामलें के जांच में जुट गई। घटना मर्वतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में हुई। जांघ में लगी गोली घायल युवक की पहचान हारून रशीद के 20 वर्षीय पुत्र कौनेन आलम के रूप में हुई। घायल कौनेन आलम को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। डॉ. ख्वाजा इनायत रसूल ने बताया कि युवक के दाहिने जांघ में गोली लगी है, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में चोट आई है और काफी खून बह रहा था। परिजनों से भी पूछताछ पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सड़क और अन्य जगहों पर गिरे खून के निशानों की निगरानी की और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है और आगे की छानबीन जारी है। स्थानीय लोगों ने क्या कहा इस घटना पर सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजमनगर पुलिस को बार-बार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से क्षेत्र में शराब, स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन से अवगत कराया गया है, जो ऐसी घटनाओं की जड़ हैं। निजामी ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो स्थानीय प्रशासन की मौन सहमति को दर्शाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *