आजमगढ़ में सभासद पर सफाई के दौरान हमला:पीड़ित ने पुलिस से कि मामले की शिकायत, देर रात्रि तक थाने में जुटी रही भीड़

आजमगढ़ में सभासद पर सफाई के दौरान हमला:पीड़ित ने पुलिस से कि मामले की शिकायत, देर रात्रि तक थाने में जुटी रही भीड़

आजमगढ़ के सिधारी थाना अंतर्गत नरौली मोहल्ले में आज शाम को सभासद जो नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाली की सफाई कराने पहुंचे। आरोप है कि उन पर एक परिवार के लोगों द्वारा फ़ावड़ा व सरिया से मारने की कोशिश की गई। घायल सभासद इसकी शिकायत संबंधित थाने में करने पहुंचे, जहां इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग किया है। चार लड़कों ने किया हमला आजमगढ़ जिले में सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला वार्ड नंबर 1 के निवासी संतोष चौहान जो सभासद भी हैं। सभासद ने बताया कि आज शाम को नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा नाली साफ करवा रहे थे। जिसको लेकर आपत्ति करते हुए मेरे ऊपर जितेंद्र चौहान व उनके 4 लड़के द्वारा सरिया व फ़ावड़ा से हमलावर किया गया। हालांकि उस दौरान मोहल्ले वासियों के बीच बचाव के बाद भी शरीर में चोट लगी। जिसकी लिखित शिकायत थाने पर किया गया हूँ। सभासद ने बताया कि चुनाव के हार को लेकर लग रहा उनको तकलीफ है। सभासद का कहना है कि इस मामले में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। देर रात्रि तक जिले के सिधारी थाने में भारी भीड़ जुटी रही। पीड़ित आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *